मंदीप सिंह ने चुने IPL के टाॅप-5 बल्लेबाज, कोहली के खास दोस्त को दी जगह
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप ने दुनिया भर में खेल परिदृश्य को रोक दिया है। आईपीएल 2020 को भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है और क्रिकेटरों के पास घर के अंदर रहने और अपने परिवार के साथ समय बिताने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। खेल गतिविधि के फिर से शुरू होने से पहले, कई क्रिकेटर्स अपने प्रशंसकों को कुछ मनोरंजन प्रदान करने के लिए इंस्टाग्राम लाइव सत्र का सहारा ले रहे हैं।
इस बीच क्रिकेटर मंदीप सिंह ने भी इस्टांग्राम पर लाइव होते हुए फैंस के सवालों के जवाब दिए। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल मंदीप ने इस दाैरान आईपीएल के टाॅप -5 बल्लेबाजों का नाम बताए। उन्होंने अपनी लिस्ट में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली के खास दोस्त को भी चुना।

दो विस्फोटक ओपनर भी शामिल
मंदीप ने एबी डिविलियर्स, विराट कोहली, और क्रिस गेल जैसे कई बल्लेबाजों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है। मनदीप की सूची में पहला नाम कोहली का है फिर उनके खास दोस्त एबी डिविलियर्स को चुना। डिविलियर्स आरसीबी के लिए खेलते हैं। मंदीप की सूची में अगले दो नाम दो विस्फोटक ओपनर थे- डेविड वार्नर और क्रिस गेल। दोनों अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर किसी भी मैच को अपने पक्ष में करने की क्षमता रखते हैं। वार्नर और गेल दोनों ने कई बार अपनी बल्लेबाजी के साथ कई गेंदबाजों को नाकाम किया है।
लाइव चैट के दौरान फैंस ने पूछे अजीबोगरीब सवाल, रोहित खो बैठे अपना आपा

रसेल को भी चुना
आखिरी खिलाड़ी उन्होंने रेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को चुना। पिछले सीजन में रसेल खतरनाक दिखे थे, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए 510 रन बनाए और 11 विकेट झटके।
कुलदीप यादव ने बताया, कोहली के साथ किस बात को लेकर होती है सबसे ज्यादा बहस

मंदीप लगा चुके हैं 5 अर्धशतक
बता दें कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए, लीग के शुरू होने पर कोई निश्चितता नहीं है। इससे पहले, मंदीप ने 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब में स्थानांतरित होने से पहले चार साल के लिए आरसीबी के लिए खेला। 97 मैचों में मंदीप ने आईपीएल में 124.71 की स्ट्राइक रेट से 1529 रन बनाए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पांच अर्धशतक भी लगाए।
मनदीप सिंह के IPL के शीर्ष पांच बल्लेबाज: विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, डेविड वार्नर, आंद्रे रसेल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
