Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद से दिया इस्तीफा

लंदन, 20 जूनः भारतीय टीम के मुख्य कोच अनिल कंबले ने अपने पद से दिया इस्तीफा दे दिया है। लंबे दौर से चल रहे कोच और कप्तान विवाद में ये बड़ा मोड़ आया है। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया के साथ कोच अनिल कुंबले नहीं गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा गया था कि कुबंले लंदन में आईसीसी की मीटिंग अटेंड करने के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज मे ज्वाइन करेंगे। हालांकि अब ये स्पष्ट हो गया है कि कुंबले वेस्टइंडीज नहीं जाएंगे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कोच के तौर पर कुंबले का आज आखिरी दिन था। इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। खबर के मुताबिक कुंबले टीम इंडिया के कोच बने रहने के इच्छुक नहीं हैं।

हालांकि इससे पहले कहा गया था कि वोस्टइंडीज दौरे तक कुंबले टीम के साथ जुड़े रहेंगे। लेकिन अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि कोच अनिल कुंबले और भारतीय कप्तान में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले झगड़े की खबरें सामने आईं थी।

खबरों के मुताबिक कप्तान विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से एक दिन पहले क्रिकेट सलाहकार समिति के इस मसले पर करीब एक घंटे तक बैठक चली। इस बैठक में कुंबले को लेकर कोहली असहज दिखे। उन्होंने कुंबले की कार्य प्रणाली को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+