IND vs NZ : क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, शायद ही दोबारा देखने को मिले
नई दिल्ली। भारत-न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 टी20 मैचों की सीरीज एक ऐतिहासिक सीरीज बन चुकी है। वेलिंगटन में हुए चाैथे मुकाबले में एक बार फिर रोमांचक जंग सुपर ओवर में देखने को मिली जहां भारत ने बाजी मार ली। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब लगातार 2 मुकाबले सुपर ओवर में पहुंचे हों। इससे पहले हुए तीसरे मुकाबले में भी सुपर ओवर में नतीजा देखने को मिला था जहां भारत ने रोहित शर्मा के 2 छक्कों से जीत हासिल की थी। अब शायद ही ऐसा दोबारा देखने को मिले जब लगातार 2 टी20 मैच सुपर ओवर तक पहुंचे।

यहां पलट गया था पूरा मैच
भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन जवाब में न्यूजीलैंड ने भी स्कोर बराबरी पर पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे लेकिन तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने मैच बदलकर रख दिया। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड 4 विकेट गंवा बैठा और सिर्फ 6 रन ही बना सकी। मामला सुपर ओवर तक पहुंचा तो न्यूजीलैंड ने 1 विकेट गंवाकर 13 रन बना दिए। जवाब में केएल राहुल के साथ कप्तान विराट कोहली आए। राहुल ने पहली गेंद पर छक्का तो दूसरी गेंद पर चाैका लगाकर जीत पक्की कर दी। हालांकि तीसरी गेंद पर वो आउट हो गए। चाैथी गेंद पर कोहली ने 2 लिए। फिर पांचवीं गेंद पर चाैका लगाकर न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में लगातार दूसरी हार दे दी।

इस बार फिर साउदी ने किया सुपर ओवर
पिछले मैच में भी सुपर ओवर टिम साउदी ने किया था और इस बार भी उन्होंने खुद गेंद थाम ली। यह जानते हुए भी कि उनकी किस्मत खराब है। न्यूजीलैंड की यह टिम साउदी के ओवर में मिली सुपर ओवर मुकाबलों में पांचवी हार है। साउदी की खराब किस्मत का दाैर शुरू हुआ था 2012 टी20 विश्व कप में, जब श्रीलंका के खिलाफ मैच था। तब 17 सितंबर को न्यूजीलैंड ने 174 रन बनाए थे। श्रीलंका ने भी 6 विकेट खोकर मैच टाई कर दिया। तब कप्तान थे राॅस टेलर जिन्होंने साउदी को ओवर थमाया। साउदी ने 1 विकेट लेकर 6 गेंदों में 13 रन दिए, लेकिन जवाब में न्यूजीलैंड 1 विकेट खोकर सिर्फ 7 रन ही बना सकी। इसी टूर्नामेंट दाैरान 1 अक्तूबर को फिर न्यूजीलैंड का मैच विंडीज के खिलाफ टाई हो गया।

साउदी पर इतना भरोसा क्यों
साउदी पर बार-बार भरोसा जताना न्यूजीलैंड का जारी रहा। यह दूसरी बार ऐसा माैका आया जब साउदी की कप्तानी में टीम को सुपर ओवर में हार मिली। 10 नवंबर 2019 न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने ही घर ऑकलैंड में सुपर ओवर मुकाबला खेला। रोचक बात यह रही कि इस बार टिम साउदी कप्तान थे। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए तो जवाब में इंग्लैंड ने भी 7 विकेट खोकर मैच टाई कर दिया। सुपर ओवर फेंकने के लिए साउदी खुद आ गए। उन्होंने 17 रन लुटा दिए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 8 रन बनाकर एक विकेट गंवा दिया और एक बार फिर सुपर ओवर में साउदी की भूमिका में मैच गंवा दिया। अब भारत के खिलाफ भी यही कहानी हुई। पिछले नतीजों से सबक ना लेते हुए साउदी ने गेंद थाम ली और 13 रन बनने से भारत को रोक नहीं सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
