World Cup 2019: विश्व कप टीम में शामिल होने के बाद कार्तिक ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के बैकअप के रूप में अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को शामिल किया है। कार्तिक की एंट्री के साथ ही ऋषभ पंत का पत्ता साफ हो गया। पंत भी धोनी का बैकअप बनने की रेस में थे लेकिन चयनकर्ताओं ने साफ-साफ कह दिया कि हमें अनुभवी विकेटकीपर की जरूरत है। वहीं पंत को अभी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। धोनी का बैकअप बनने के बाद कार्तिक ने खुशी जाहिर करते हुए बड़ा बयान दिया है।

दिया यह बयान
कार्तिक ने कहा कि जहां तक धोनी का सवाल है तो उनके रहते मैं केवल फर्स एड किट रहूंगा जो कि टीम के साथ सफर करेगी। यदि वे चोटिल होते हैं तो मैं एक दिन के लिए खेल सकूंगा। हालांकि, कार्तिक को उम्मीद है कि चाैथे नंबर को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन में चुना जा सकता है। थोड़ा गंभीर होते हुए कार्तिक ने कहा कि मुझे पता है कि मैं 4 नंबर पर बढ़िया बल्लेबाजी कर सकता हूं और फिनिशर की भी भूमिका निभा सकता हूं। मैं पहले ऐसा कर भी चुका हूं।
World Cup 2019 : एक कमरा और दोस्त जिसने बदल दी दिनेश कार्तिक की जिंदगी

जबरदस्त फाॅर्म में हैं कार्तिक
33 साल के कार्तिक माैजूदा समय में जबरदस्त फाॅर्म में हैं। पिछले साल हुई निदाहस ट्राफी के फाइनल में उन्होंने विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। उस समय कार्तिक ने 8 गेंदों में नाबाद 29 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद कार्तिक ने कभी पलटकर नहीं देखा और टीम को कई बार मुश्किल मैचों से बाहर निकालकर अपना लोहा मनमाया।

टिकट मिलने पर जताई खुशी
कार्तिक ने कहा कि मैं अभी बहुत खुश हूं लेकिन अभी हम एक टूर्नामेंट (आईपीएल) में खेल रहे हैं। एक टीम का कप्तान होने के नाते मैं हर किसी की मदद करने की कोशिश करता रहा हूं और वर्तमान काम पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कार्तिक को माैका नहीं मिला था। अटकलें लगाईं गई कि उन्हें नजरअंदाज किया जा सकता है। इसपर कार्तिक ने आस्ट्रेलियाई सीरीज के लिए नहीं चुने जाने पर मैं थोड़ा हैरान था लेकिन मुझे भरोसा था कि जो होना है वह होकर रहेगा। कुछ चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती और बेहतर यही होता है कि आप उसके बारे में नहीं सोचें। मैंने उस दौर में क्रिकेट के लिहाज से खुद को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखा।
VIDEO: विश्व कप में जगह ना मिलने पर मीडिया के सामने रो पड़ा यह क्रिकेटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
