For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बेंगलुरू टी-20 : किसने कहा...अंग्रेज खाली हाथ आए थे और अब खाली हाथ जा रहे हैं?

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को टी-20 मैच 75 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की, क्रिकेट फैन्स के साथ अमिताभ बच्चन भी इस जीत से सुपर एक्साइटेड हैं।

नई दिल्ली। टीम इंडिया के इंग्लैंड से टी20 सीरीज जीतने के बाद भारत के लोग जश्न मना रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर पर तो टीम इंडिया और कप्तान विराट कोहली की शान में लोग कसीदे पढ़ते थक नहीं रहे। आम से लेकर खास सभी भारत की जीत पर झूम रहे हैं और इतरा रहे हैं।

इस जीत के जश्न का हिस्सा वो भी हैं जिनकी फिल्मों के गानों और संवाद पर लोग झूमते हैं, जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन की।

अंग्रेज खाली हाथ आए थे और अब खाली हाथ जा रहे हैं

जिन्होंने टीम के जीतने के बाद एक दो नहीं बल्कि एक साथ 6 ट्वीट कर डाले जिसमें टीम के हर खिलाड़ी की दिल खोलकर तारीफ थी। अमिताभ ने लिखा.. अंग्रेज खाली हाथ आए थे और अब खाली हाथ जा रहे हैं।

युजवेंद्र चहल (25/6) की रिकॉर्ड गेंदबाजी

आपको बता दें कि भारत ने युजवेंद्र चहल (25/6) की रिकॉर्ड गेंदबाजी की बदौलत एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को हुए तीसरे निर्णायक टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 75 रनों से हरा तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली।

चहल को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ सीरीज दोनों अवार्ड

भारत से मिले 203 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 16.1 ओवरों में 127 रन बनाकर ढेर हो गई। चहल को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ सीरीज दोनों अवार्ड मिले।

श्रीलंका के अजंता मेंडिस

अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में युजवेंद्र किसी एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में वह दुनिया में तीसरे स्थान पर रहे। उनसे आगे सिर्फ श्रीलंका के अजंता मेंडिस ही हैं।

अमिताभ का ट्वीट

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को टी-20 मैच 75 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की, क्रिकेट फैन्स के साथ अमिताभ बच्चन भी इस जीत से सुपर एक्साइटेड हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर का हिस्सा

गौरतलब है कि चहल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर का हिस्सा रह चुके हैं, जिसके कप्तान कोहली रहे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+