कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई रविंद्र जडेजा की बहन, पत्नी थाम चुकी है BJP का हाथ
नई दिल्ली। चुनावी लहर के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर रविंद्र जडेजा की बहन नैनाबा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। जडेजा की बहन के साथ-साथ उनके पिता अनिरूद्ध सिंह ने भी कांग्रेस की ओर रुख किया है। जडेजा के पिता और बहन जामनगर जिले के कलवाड शहर में एक रैली के दौरान कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। जडेजा जामनगर के रहने वाले हैं। इस मौके पर जामनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मुलु कंडोरिया भी उपस्थित थे।
किसको स्पोर्ट करेंगे जडेजा
जडेजा का परिवार अब अलग-अलग पार्टियों के साथ जुड़ चुका है। अब यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि जडेजा अपनी पत्नी को स्पोर्ट करते हैं या फिर अपने पिता और बहन को। जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर में तीन मार्च को भाजपा में शामिल हुई थी। गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं और 23 अप्रैल को तीसरे चरण में सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
नैनाबा जडेजा इससे पहले नैशनल विमिंज पार्टी से जुड़ी रही हैं। यह पार्टी महिला अधिकारों को लेकर काफी सक्रिय है। नैशनल विमिंज पार्टी ने नैनाबा को महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान का प्रभारी भी बनाया था। नैनाबा गुजरात के जामनगर के सरकारी गुरू गोविन्द सिंह हॉस्पिटल में बतौर नर्स भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल वह राजकोट में बने अपने फैमिली रेस्ट्रॉन्ट से जुड़ी हुई हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
