Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019 : अंबाती रायडू को बाहर करने पर ICC भी हैरान, आंकड़े शेयर कर मांगा सबसे जवाब

नई दिल्लीः विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के 15 सदस्यीय खिलाड़ियों के ऐलान के साथ कई मुद्दों पर बहस होना शुरू हो चुकी है। टीम में 33 साल के अनुभवी अंबाती रायडू को नजरअंदाज किया गया है, जोकि चाैथे नंबर के प्रवल दावेदार थे। उनकी जगह विजय शंकर को शामिल किया गया जिनको वनडे में डेब्यू किए हुए मात्र तीन ही महीने हुए हैं। रायडू को बाहर करने पर जहां कई दिग्गजों ने हैरानी जताई तो वहीं क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने भी हैरानी जताते हुए एक ट्वीट किया। साथ ही अपने सवाल का जवाब भी मांगा।

आईसीसी ने ट्वीट करते हुए भारत के टाॅप 5 ज्यादा औसत में रन बनाने वाले बल्लेबाजों के नाम आंकड़े के साथ शेयर किए। साथ ही कहा कि अंबाती रायडू को विश्व कप के लिए भारतीय टीम से बाहर किया गया। क्या आपको लगता है कि उन्हें टीम से बाहर किया जाना चाहिए था? वनडे में विराट कोहली ने 59.57, महेंद्र सिंह धोनी ने 50.37,रोहित शर्मा ने 47.39, अंबाती रायडू ने 47.05, सचिन तेंदुलकर ने 44.83 के औसत से वनडे में रन बनाए हैं। आईसीसी के इस ट्वी से साफ झलकता है कि उनकी नजरों में रायडू विजय शंकर से गई गुना बेस्ट हैं।

गंभीर ने भी जताई थी हैरानी
रायडू को बाहर करने पर पूर्व सलामी बल्लेबाज गाैतम गंभीर ने कहा था कि मुझे रायडू के लिए दुख है क्योंकि मैं भी 2007 में इसी तरह की स्थिति में था, जब चयनकर्ताओं ने मुझे नहीं चुना था और मैं जानता हूं कि विश्व कप के लिए नहीं चुना जाना कितना मुश्किल होता है। आखिरकार हर किसी युवा खिलाड़ी के लिए यह बचपन का सपना होता है कि वह इस बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बने। इसलिए मुझे किसी अन्य क्रिकेटर से ज्यादा रायडू के लिए दुख हो रहा है जिन्हें नहीं चुना गया।

Story first published: Wednesday, April 17, 2019, 12:31 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+