युवा खेल सितारे को ब्रांड एंबेस्डर बनाना चाहते हैं कलमाड़ी
कलमाड़ी ने आईएएनएस से कहा, "व्यक्तिगत तौर पर मैं युवा सितारे को ब्रांड एंबेस्डर बनाने का पक्षधर हूं।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा की अमिताभ को ब्रांड एंबेस्डर बनाने की मांग के बारे में पूछे गए सवाल पर कलमाड़ी ने कहा कि आयोजन समिति ने इस बारे में अपना कोई विचार व्यक्त नहीं किया है और केवल वह ही इस बारे में फैसला ले सकती है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास पर 12 से 18 अप्रैल तक होने वाली बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के लिए टिकटों की बिक्री की शुरुआत करते हुए पत्रकारों से बातचीत में कलमाड़ी ने कहा कि वह किसी खेल सितारे को ब्रांड एंबेस्डर के रूप देखना पसंद करेंगे न कि किसी फिल्म अभिनेता को।
शनिवार को कलमाड़ी को भेजे एक पत्र में मल्होत्रा ने अमिताभ को ब्रांड एंबेस्डर बनाने की मांग की थी। मलहोत्रा भारतीय ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications