Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भूत के साथ पांड्या की डरावनी सेल्फी देखी आपने?

नई दिल्ली। भारत के उभरते ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो को डरावनी सेल्फी कहकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। दरअसल ये फोटो कहीं और का नहीं बल्कि खुद हार्दिक पांड्या द्वारा ली गई सेल्फी है।

धाकड़ बल्लेबाज हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। अभी हाल ही में पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फी में पांड्या शीशे के सामने खड़े हैं। दरअसल सेल्फी के वायरल होने के पीछे की वजह पांड्या की बॉडी नहीं बल्कि शीशे में उभरी एक डरावनी तस्वीर है।

शीशे में पांड्या के पीछे एक डरावनी तस्वीर बन रही है। इस तस्वीर को लोग भूत कह रहे हैं। दरअसल इससे पहले कई ऐसी फोटो सामने आई हैं जिसमें सेल्फी के पीछे 'भूत' दिखने की बातें कही गईं थी। पैरानॉर्मल एक्टिविटी के जानकार इस तरह के फोटो पर हमेशा बहस करते रहे हैं। पांड्या की इस सेल्फी में भूत जैसी एक आकृति छोटे शीशे में नजर आ रही है। हालांकि ये नहीं कहा जा सकता कि पांड्या की सेल्फी में उभरती वो डरावनी तस्वीर क्या है। लेकिन अगर गौर से देखोगे तो एक बार को नजर नहीं हटेगी।

Epic selfie! ❤️😉

A post shared by Hardik Pandya (@hardik.pandya.club) on

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+