For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी-20 एशिया: भारतीय महिलाओं ने नेपाल को 21 रनों पर समेटा

नेपाल की महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 एशिया कप में भारत के खिलाफ खेले गए मैच में एक पारी में सबसे कम स्कोर बनाने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

बैंकॉक। आज का दिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खासा अच्छा रहा क्योंकि एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ग्राउंड में खेले गए एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के महिला टी-20 एशिया कप मैच में टीम इंडिया ने नेपाल को 99 रनों से हरा दिया है।

भारतीय महिला टीम ने नेपाल को 21 रन के न्यूनतम स्कोर पर समेटने के बाद 99 रन से शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत की सबसे खास बात ये रही कि महिला टीम के किसी भी बॉलर ने दस से ज्यादा रन ही नहीं दिए। इसके साथ ही नेपाल की महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 एशिया कप में भारत के खिलाफ खेले गए मैच में एक पारी में सबसे कम स्कोर बनाने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

नेपाल ने बनाया टी-20 में सबसे कम स्कोर

हालांकि टीम इंडिया पहले ही इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है, उसने गुरूवार को श्रीलंका की टीम को 52 रनों से हराया था। भारत की ओर से भारतीय महिला गेंदबाज खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए थे।

जिसका पीछे करने उतरी नेपाल की टीम भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाई और 21 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस पारी में भारत के लिए पूनम यादव ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि अनुजा पाटिल और सब्बीनेनी मेघना को दो-दो विकेट मिले। दमदार प्रदर्शन करने वाली शिखा पांडे को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+