For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले महिला क्रिकेट टीम के कोच तुषार अरोठे ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में महज 5 महीनों से भी कम समय बचा है लेकिन उससे पहले भारतीय महिला टीम के लिए एक मुश्किल पैदा करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच तुषार अरोठे ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। मलेशिया में हुए एशिया कप के फाइनल में पहली बार भारतीय महिला टीम की बांग्लादेश के हाथों हार के बाद भारतीय टीम में विवाद की खबरें सामने आई थीं जिसके बाद अब माना जा रहा है कि कोच के इस्तीफा देने की यही वजह हो सकती है।

हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे "व्यक्तिगत कारणों" का हवाला दिया है। उन्होंने कुछ भारतीय खिलाड़ियों के साथ तनावपूर्ण संबंधों का भी खुलासा किया। अरोठे ने कहा कि कुछ महिला खिलाड़ियों को भारतीय महिला क्रिकेट के बेहतर भविष्य के लिए अपने "कम्फर्ट जोन" से बाहर निकलने की जरूरत है। अरोठे का इस्तीफा पिछले महीने एशिया कप के फाइनल में भारत ही ऐतिहासिक हार का नतीजा भी माना जा रहा है।

भारत को पहली बार बांग्लादेश के हाथों फाइनल में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उसके तुरंत बाद, अरोठे और कुछ बड़े खिलाड़ियों के बीच कथित विवाद की रिपोर्ट सामने आईं थी। इन अटकलों को और बढ़ावा तब मिला जब पिछले हफ्ते अरोठे बीसीसीआई के अधिकारियों समेत प्रशासकों की समिति (सीओए) का हिस्सा भारत की पूर्व महिला कप्तान डायना एडुलजी से मिले। खबरों की मानें तो बीसीसीआई ने अरोठे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Story first published: Tuesday, July 10, 2018, 19:55 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+