Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Women's T20 WC: भारत ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, बांग्लादेश को 18 रन से दी मात

नई दिल्ली। वुमन टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का जलवा जारी है। भारत ने सोमवार रविवार बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल कर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। पर्थ में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के छठे मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 18 रन से मात दी। भारत ने 143 रनों का टारगेट दिया था लेकिन बांग्लादेश की टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन ही बना सकी।

इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से शेफाली वर्मा (39) और जेमिमा रोड्रिगेज (34) ने शानदार बल्लेबाजी और पूनम यादव ने उम्दा गेंदबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेशी टीम आठ विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी और मैच हार गई। भारत की तरफ से पूनम यादव के अलावा शिखा पांडे और अरुंधति रेड्डी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, बांग्लादेश की तरफ से निगर सुल्ताना ने 35 और मुर्शिदा खातून ने 30 रनों का योगदान दिया।

भारत बांग्लादेश से वर्ल्ड कप में कभी नहीं हारा
टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों देशों के बीच अब तक 3 मुकाबले हुए और तीनों ही भारत ने जीते हैं। पहली बार 2014 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को उसके घर में हराया था। तब टीम इंडिया 79 रन से जीती था। वहीं, 2016 में भारत में हुए वर्ल्ड कप में भी जीत मेजबान टीम की मिली थी। तब भारत ने 72 रन से शिकस्त दी थी।

दोनों टीमें
भारत : शेफाली वर्मा, तानिया भाटिया, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, वेदा कृष्णामूर्ति, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़।

बांग्लादेश : मुर्शिदा खातून, शमीमा सुल्ताना, संजीदा इस्लाम, निगार सुल्ताना, फरगना हक, रुमाना अहमद, सलमा खातून (कप्तान), फाहिमा खातून, जहांआरा आलम, पन्ना घोष, नाहिदा अख्तर।

Story first published: Monday, February 24, 2020, 20:21 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+