For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अंडर-19 : यशस्वी जायसवाल का शतक, भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा सीरीज पर जमाया कब्जा

नई दिल्ली। अंडर-19 क्रिकेट के वनडे मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हराकर सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। शुक्रवार को मोर्तुवा में भारत ने श्रीलंका को पांच मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने मैच में नाबाद 128 गेंद पर 114 रन बनाते हुए भारत को आठ विकेट से जीत दिलाई।श्रीलंका की टीम ने 50 ओवर में 212 रनों के लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी यशस्वी की शानदार पारी की बदौलत भारत ने यह मुकाबला 42.4 ओवर में ही जीत लिया।

गांव में खुशी का माहौल:
यशस्वी जायसवाल उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां बाजार के रहने वाले हैं। उनके पिता पेंट की दुकान चलाते हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें अपने घर बुलाकर अपना बैट भेंट कर चुके हैं।सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी यशस्वी के साथ अंडर- 19 टीम में शामिल हैं। लेकिन अर्जुन तेंदुलकर टेस्ट के लिए चयनित हुए हैं जबकि यशसी वन- डे के लिए।

Story first published: Saturday, August 11, 2018, 14:00 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+