Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विंबलडन ख़िताब पर नडाल का कब्ज़ा

विंबलडन के पुरुष एकल फ़ाइनल में रफ़ाएल नडाल ने चेक गणराज्य के टॉमस बरडिच को सीधे सेटों में हरा कर अपना दूसरा विंबलडन ख़िताब और 8वीं ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता जीत ली है.

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रफ़ाएल नडाल ने रविवार को फ़ाइनल मैच में 12वें नंबर के खिलाड़ी टॉमस बरडिच को 6-3, 7-5, ,6-4 से मात दी. ऐसा पहली बार हुआ है कि नडाल ने फ्रेंच ओपन और विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप एक के बाद एक जीत ली हैं.

अपने 8वें ग्रैंड स्लैम ख़िताब के बाद नडाल अब आंद्रे अगासी, जिमी कौनर्स और इवान लैंडल, फ्रैड पैरी औऱ कैन रोज़वैल जैसे महान टैनिस खिलाडि़यों की सूची में शामिल हो गए हैं.

रफ़ाएल नडाल इससे पहले 5 फ्रेंच ओपन टैनिस ख़िताब और ऑस्ट्रेलियन ओपन का एक ख़िताब भी जीत चुके हैं. रफ़ाएल नडाल पिछले साल घायल होने की वजह से विंबलडन में नहीं खेल पाए थे. वर्ष 2008 में उन्होंने ये ख़िताब जीता था. रफ़ाएल नडाल ब्रिटन के एंडी मरे को छह-चार, सात-छह (सात-पांच) और छह-चार से हराकर फ़ाइनल में पहुंचे थे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+