For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत-ए ने वेस्टइंडीज को हराकर जीता दूसरा टेस्ट मुकाबला, ये खिलाड़ी बना हीरो

नई दिल्ली। भारतीय युवा खिलाड़ियों का भी जलवा भी बरकरार है। भारत-ए ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे और आखिरी दिन शुक्रवार को वेस्टइंडीज-ए को पांच विकेट से हरा दिया। बता दें कि स्टइंडीज-ए ने चौथी पारी में भारत-ए के सामने 321 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारत-ए ने आखिरी दिन पांच विकेट खोकर 67.1 ओवरों में हासिल कर लिया। भारत-ए ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 214 रनों के साथ की थी। चौथे दिन भारत-ए को 107 रनों की दरकार थी जिसे उसने बिना किसी परेशानी के हासिल कर लिया।

इस मुकाबले में एक बार फिर हनुमा बिहारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 139 गेंदें खेलीं और पांच चौके लगाए। वहीं रिषभ पंत ने 71 गेंदों में 11 चौकों की मदद से नाबाद 67 रनों की पारी खेली। इस मुकाबले में भारत-ए के गेंदबाजों ने टीम की दमदार वापसी कराई और वेस्टइंडीज-ए को 210 रनों पर समेट दिया जिससे भारत-ए को 321 रनों का लक्ष्य मिला।

Story first published: Saturday, July 14, 2018, 10:06 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+