For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत ने 10 विकेट से जीता तीसरा टेस्ट, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

Ind vs Eng 3rd Test: Test end in just two days, overall 22 test end in two days | वनइंडिया हिंदी

अहमदाबाद। भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से मात देते हुए चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत को 49 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे मेहमान टीम ने 7.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने नाबाद 25, जबकि शुबमन गिल ने नाबाद 15 रन बनाए।

इससे पहले इंग्लैंड की दूसरी भारतीय स्पिनरों के आगे घुटने टेकते हुए दिखी। मेहमान टीम दूूसरी पारी में 30.4 ओवर खेलकर 81 रनों पर सिमट गई। सिर्फ बेन स्टोक्स ही सर्वाधिक 25 रनों की पारी खेल सके, जबकि चार खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं अक्षर पटेल ने 5, जबकि अश्विन ने 5 विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला।

दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। पारी की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली को शून्य पर आउट कर दिया। फिर तीसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड कर बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। नतीजतन, पहली 3 गेंदों में इंग्लैंड ने बिना रन बनाए 2 विकेट गंवा दिए। पृथ्वी शॉ ने ठोका नाबाद दोहरा शतक, लगाए 31 चौके, 5 दनदनाते छक्के बाद में, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने डोमिनिक सिबली के साथ पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन यह अक्षर ही थे जिन्होंने 9वें ओवर में सिबली को 7 रन पर आउट कर इंग्लैंड को चौथा विकेट दिलाया। रूट ने इसके बाद बेन स्टोक्स के साथ मिलकर इंग्लैंड को संभालने का प्रयास किया। दोनों ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 50 के पार पहुंचाया।

हालांकि, पारी के 18 वें ओवर में आर अश्विन ने बेन स्टोक्स को 25 रन पर फंसा दिया। बाद में 19 वें ओवर में अक्षर ने जो रूट को आउट किया और भारत की तरफ से एक बड़ा कांटा निकाला। रूट को 19 रन पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने आउट किया। आर अश्विन ने ओली पोप को 12 और जोफ्रा आर्चर को शून्य पर आउट किया। फिर अक्षर पटेल ने बेन फॉक्स को आउट कर पारी में 5 विकेट पूरे किए। जैक लीच को अश्विन ने आउट कर इंग्लैंड को नौवां झटका दिया। अंत में, वाशिंगटन सुंदर ने जेम्स एंडरसन को आउट कर इंग्लैंड की पारी को 81 रनों पर समाप्त कर दिया।

इससे पहले इग्लैंड ने टाॅस जीतते हुए पहली पारी में 112 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी में अक्षर ने 6, अश्विन ने 3 तथा इशांत शर्मा ने 1 विकेट लिया। जवाब में भारत ने पहली पारी में 53.2 ओवर में 145 रन बनाते हुए 33 रनों की बढ़त ली। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए । जैक लीच ने 4 और जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट लिया। मैच में सबसे ज्यादा 11 विकेट अक्षर पटेल ने लिए।

Story first published: Thursday, February 25, 2021, 20:08 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+