भारत जीता, फिर भी शोएब अख्तर ने निकाली विराट कोहली की बड़ी गलती
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराकर भारत ने 5 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त बना ली है। इसी के साथ टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड की धरती पर पहली बार टी20 सीरीज जीतने का काम किया। लेकिन बावजूद इसके पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कोहली की बड़ी गलती निकाली है। अख्तर के अनुसार, इस गलती के कारण भारत मैच हार भी सकता था। अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि सुपर ओवर में जसप्रीत बुमराह को भेजना भारत की बड़ी गलती रही है जो भारी पड़ सकती थी।
शमी को देना चाहिए था सुपर ओवर
उन्होंने कहा, ''मोहम्मद शमी लय में थे। वह बाॅलिंग करके हटे थे। उसने मैच वापिस लिया पर उसे ओवर नहीं दिया गया। मुझे पता है कि बुमराह डेथ ओवरों के अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन शमी को पता था कि ओस पड़ी है तो गेंद कहां फेंकनी है। यहां पर लेंथ बाॅल करना था, बाउंसर करनी थी लेकिन बुमराह भूल गए। ऐसे में मुझे लगता है कि शमी को सुपर ओवर देना चाहिए था। बुमराह को ओवर देना बड़ी गलती साबित हो सकी थी।" बता दें कि बुमराह ने पहले 4 ओवर में 45 रन दिए थे जबकि सुपर ओवर में 17 रन लुटाए थे।
रोहित पर था भरोसा
इसके बात अख्तर ने कहा कि मुझे पता कि ये मैच एक बंदा खत्म कर सकता है वो था रोहित शर्मा। उन्होंने कहा, ''यह एक बहुत बड़ा टैलेंटेड प्लेयर है। रोहित ने पहली गेंद पर जोर से हिट मारी पर वो चूक गए। याद रखिए रोहित का नाम टाइमिंग है। अगर गेंद बल्ले पर आए तो बाहर ही जाती है। रोहित के पास टाइमिंग है, ताकत है अगर वो क्रीज पर रहे तो बड़े शाॅट आसानी से मार सकते हैं।''
5-0 से हारेंगे न्यूजीलैंड
अख्तर ने कहा कि न्यूजीलैंड ये सीरीज 5-0 से हारेगा। यह हार मुझसे देखी नहीं जा रही। केन विलियमसन ने बड़ी पारी खेली लेकिन हार से उनकी आंखों में रोना आ गया। वहीं कोहली ने भी कहा कि न्यूजीलैंड को यह मैच जीतना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि वो वापसी कर सकेंगे लेकिन अब उन्हें अगले मैच वापसी करनी होगी नहीं तो उन्हें ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा वो भी 5-0 से।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
