सचिन-अंजलि के सपनों का आशियाना तैयार, आज होगा गृह-प्रवेश
इस घर में हर ऐशो आराम की चीज मौजूद है। सचिन का घर तीन मंजिला है, इस महल में दो मंजिलें भूमिगत हैं। घर में एक छोटा सा होम थियेटर भी है। सचिन के घर में स्टडी रूम, स्वीमिंग पुल, पूजा घर भी है। सचिन गणपति के बहुत बड़े पुजारी है, इसलिए उन्होंने गणपति की बहुत बड़ी सी मुर्ति अपने पूजा घर में बैठायी है। जो कि ग्राउंड फ्लोर पर है।
सचिन का ये घर जिस इलाके में मौजूद है वो कोस्टल रेग्यूलेशन जोन टू के अंतर्गत आता है, जिसके कारण इस पर अतिरिक्त मंज़िलें नहीं बनाई जा सकती हैं। सचिन अपने इस घर में अपनी पत्नी-बच्चों, भाई और मां के साथ रहने वाले हैं। सचिन ने घर पिछले साल ही खरीदा था। लेकिन इसे फिर से गिराकर बनाया गया है जिसका नक्शा सचिन की पत्नी अंजलि ने तैयार किया था जो अब हकीकत में बदल चुका है। और आज उसी सपनों के महल में तेंदुलकर और उनकी फेमिली गृहप्रवेश करने जा रहे हैं।
बेहद ही साधारण परिवार में जन्मे सचिन रमेश तेंदुलकर का बचपन बेहद ही मामूली घरों में बीता है। बचपन अपने चाचा के घर बिताने वाले सचिन तेंदुलकर आज 39 करोड़ के घर में रहने जा रहे हैं जिसके पीछे उनकी मेहनत और क्रिकेट के प्रति समर्पण और प्यार है। ना तो ये घर सचिन को किसी ने तोहफे में दिया है और ना ही किसी से उन्होंने छीना है। ये बंग्ला रूपी महल उनकी लगन और मेहनत का ही परिणाम है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
