INDvsENG दूसरा टेस्ट : तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत के पास 298 रनोंं की बढ़त
विशाखापटनम: इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापटनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच जारी है। आज मैच का तीसरा दिन था और इसमें फिलहाल टीम इंडिया 298 रनों की बढ़त के साथ आगे है।
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 102.5 ओवर खेलकर 10 विकेट पर 255 रन बनाए। आदिल राशिद (32) नाबाद रहे। भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है।
ओपनिंग के लिए लोकेश राहुल और मुरली विजय क्रीज पर उतरे लेकिन मुरली विजय कुछ खास नहीं कर सके। वह 3 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर चलते बने। उनके बाद चेतेश्वर पुजारा मैदान पर उतरे हैं। दूसरी पारी के 11वें ओवर में केएल राहुल भी आउट हो गए। उनका विकेट भी स्टुअर्ट ब्रॉड ने लिया। इसके बाद पुजारा भी एक रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए। केएल राहुल 10 रन बना सके।
उनके आउट होने के बाद क्रीज पर भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली उतरे हैं। भारत की दूसरी पारी के 34 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट के नुकसान पर 98 रन स्कोर है। इस हिसाब से भारत के पास 298 रनों की बढ़त है।
टीम इंडिया की ओर से आर अश्विन ने 5 विकेट, तो मोहम्मद शमी, उमेश यादव, रविंद्र जडेजा और जयंत यादव ने एक-एक विकेट चटकाया है।
ये हैं प्लेइंग इलेवन टीमें :
भारत :- मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, ऋद्धिमन साहा(विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, जे यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव
इंग्लैंड : एलिएस्टर कुल(कप्तान), एच हमीद, जोए रूट, बीएम डकेट, एमएम अली, बीए स्टोक्स, जेएम बेरस्टो(विकेटकीपर), जेएस अंसारी, एयू राशिद, एससीजे ब्रॉड, जेम्स एंडरसन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications