Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत की बांग्लादेश पर जीत

भारतीय टीम के हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को छह विकेट से करारी शिकस्त दी है.

बांग्लादेश के 167 रनों के जवाब में भारत ने ज़रुरी रन सिर्फ़ चार विकेट खोकर बना लिए. भारत की ओर से गौतम गंभीर ने 82 रन बनाए जबकि धोनी ने नाबाद 38 रनों का योगदान दिया.

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था और उन्होंने काफ़ी तेज़ी से रन बनाने शुरू भी किए.

लेकिन वीरेंदर सहवाग की ज़बरदस्त गेंदबाज़ी की मदद से भारत ने बांग्लादेश को सिर्फ़ 34 ओवर पाँच गेंदों में 167 रनों पर समेट दिया.

22 रनों की पारी खेलने वाले तमीम इक़बाल और 37 रन बनाने वाले इमरुल केयस ने 17 गेंदों में 35 रन बना डाले मगर जब तमीम का कैच सुरेश रैना ने शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर पर प्रवीण कुमार की गेंद पर पकड़ा तो उसके बाद भारत की सधी हुई गेंदबाज़ी के सामने बांग्लादेश की टीम जम नहीं सकी.

आशीष नेहरा चार ओवर फेंकने के बाद लंगड़ाते हुए से मैदान से बाहर चले गए और तब भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वीरेंदर सहवाग और रोहित शर्मा का रुख़ किया.

दोनों धोनी के भरोसे पर खरे उतरे. रोहित शर्मा ने एक ओवर में पाँच रन देकर एक विकेट लिया मगर सहवाग ने दो ओवर पाँच गेंदों में सिर्फ़ छह रन दिए और चार खिलाड़ियों को पैवेलियन की राह दिखा दी.

मोहम्मद अशरफ़ुल ने 20, मुशफ़िक़ुर रहमान ने 30 और महमूदुल्ला ने 23 रन बनाए.

इसके बाद भारतीय पारी शुरू हुई तो वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर मैदान में उतरे.

सहवाग सिर्फ़ 11 रन बनाकर मशरफ़े मुर्तजा की गेंद पर आउट हो गए.

इसके बाद विराट कोहली भी 11 रन के ही निजी स्कोर पर चलते बने, उन्हें शाकिब अल हसन की गेंद पर मुशफ़िक़ुर रहमान ने स्टंप आउट किया और रोहित शर्मा अगली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+