Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs NZ: कौन हैं डॉम सिब्ले, जो टेस्ट में कर रहे हैं डेब्यू, इन बदलावों के साथ उतरेगी इंग्लैंड

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में सुपर ओवर वाले फाइनल मैच का रोमांच देखने के बाद अब इंग्लैंड की टीम टेस्ट प्रारूप में अपने फैन्स और दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ बे-ओवल के मैदान पर होने वाले पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम काफी बदली हुई नजर आयेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिये इंग्लैंड की टीम ने अपने अंतिम-11 की घोषणा कर दी है और इसमें एक नये चेहरे को भी शामिल किया गया है।

इंग्लिश कप्तान जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 साल के युवा बल्लेबाज डॉम सिब्ले को टेस्ट टीम में शामिल किया है और वो अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच उस टीम के खिलाफ खेलेंगे जिसके खिलाफ उनकी टीम ने अपना पहला विश्व कप जीता।

और पढ़ें: Shocking! 761 रनोंं का पीछा करते हुये 0 पर ऑल आउट हुये 10 बल्लेबाज, जानें कहां हुआ यह कारनामा

डॉम सिब्ले इस वक्त बेहद शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड XI के खिलाफ खेलते हुए शतक लगाया था जिसके बाद जो रूट ने उन्हें टेस्ट में डेब्यू का मौका दिया है। सिब्ले ने घरेलू सीरीज में खेलते हुए वार्कविकशायर के लिये एक मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने का कारनामा किया था। पहली पारी में नाबाद 215 तो दूसरी पारी में 109 रन बनाये थे।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड अपने बल्लेबाजी क्रम में भी काफी बदलाव करने वाली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के आखिरी दो मैचों में पारी की शुरुआत करने वाले जो डेनली को 3 नंबर बल्लेबाजी करने के लिये उतारा जा सकता है। जबकि कप्तान जो रूट चौथे और ओली पोप को छठे नंबर पर उतारा जा सकता है। वहीं इंग्लैंड की टीम ने क्रिस वोक्स की जगह सैम कुरैन को पहले टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश में शामिल किया है।

और पढ़ें: AUS vs PAK: गाबा में अपना खुफिया हथियार लॉन्च करने को तैयार पाकिस्तान, नसीम शाह करेंगे डेब्यू

गौरतलब है कि ट्रेवर बेलिस के जान के बाद क्रिस सिल्वरवुड इंग्लैंड टीम के मुख्य कोच बनें जिनके लिये यह इंग्लैंड की पहली टेस्ट सीरीज है।

न्यूजीलैंड ने दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में लॉकी फग्र्यूसन को टीम में जगह नहीं दी है। किवी कप्तान केन विलियम्सन ने तीन गेंदबाजों को अंतिम एकादश में चुना है जिनमें अनुभवी टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और नील वेग्नर शामिल हैं। टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड अपने घर में पिछले 15 टेस्ट मैचों में से सिर्फ एक में हारी है।

और पढ़ें: Asia Cup, IND vs PAK: आखिरी ओवर में भारत को थी 9 रन की दरकार, पाकिस्तान ने 3 रन से हराया

टीमें :

इंग्लैंड : जोए रूट (कप्तान), रोरी बर्न्‍स, डॉम सिब्ले, जोए डेनले, बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरैन, जोफ्रा आर्चर, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड।

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम, जीत रावल, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), कोलिन डी ग्रांडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, नील वेग्नर, ट्रेंट बोल्ट।

Story first published: Thursday, November 21, 2019, 8:37 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+