संगकारा ने इन 2 भारतीय क्रिकेटरों को बताया खास, द्रविड़-गांगुली से की तुलना
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और साैरव गांगुली ने अपने समय रनों की आग उगलकर क्रिकेट जगत में खूब नाम कमाया। इपन खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद हालांकि नए खिलाड़ियों ने भी जबदस्त फाॅर्म दिखाकर इनकी कमी खलने नहीं दी। श्रीलंका के पूर्व कप्तान और एमसीसी के अध्यक्ष कुमार संगकारा ने द्रविड़-गांगुली से उन दो भारतीयों की तुलना की जो आज शिखर पर हैं।

दोनों में कुछ खास बात
संगकारा ने कहा है कि जिस तरह सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ अपने बेहतरीन खेल से बल्लेबाजी को आसान बनाते थे उसी तरह आज के युग में यह काम विराट कोहली और रोहित शर्मा कर रहे हैं। संगकारा ने बताया कि दोनों बिल्कुल अलग तरह के बल्लेबाज हैं और दोनों में कुछ खास बात है।

हर फॉर्मैट में काफी आक्रामक
संगकारा ने स्टार स्पोटर्स के 'क्रिकेट कनेक्टेड' शो पर कहा, 'अगर आप राहुल और दादा (गांगुली) को देखोगे तो यह दोनों परंपरागत बल्लेबाज थे। यह दोनों खूबसूरत शॉट्स खेलते थे और तकनीकी तौर पर भी शानदार थे, द्रविड़ थोड़े ज्यादा। लेकिन वो जिस स्पीड से आक्रामक बल्लेबाजी करते थे वो काफी पसंद की जाती थी।' पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, 'आगर आप आज के मैच को देखते हैं तो भारत के पास दो खिलाड़ी हैं विराट कोहली और रोहित शमार्, जो परंपरागत क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन हर फॉर्मैट में काफी आक्रामक हैं। आपको गेंद को मारने के लिए ताकत की या उसे जोर से मारने की जररूत नहीं है। यह लोग अच्छे क्रिकेट शॉट्स खेलते हैं और रिजल्ट अपने आप आते हैं।'

बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो गई
संगकारा ने निरंतरता के लिए भी इन दोनों की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'विराट और रोहित में कुछ खास है। सच्चाई यह है कि नियम बदले हैं और बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो गई है, लेकिन सभी फॉर्मैट में निरंतरता बड़ी बात है। वो टी-20 में काफी निरंतर हैं। जितनी क्रिकेट भारतीय खिलाड़ी खेलते हैं उसको देखते हुए यह काफी मुश्किल है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
