आयरलैंड के विरुद्ध यह मैच इंग्लैंड के नॉटिंघम में खेला जा रहा है.
भारत ने पहला मैच बांग्लादेश को 25 रनों से हराकर जीता था.
वहीं आयरलैंड भी बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर सुपर आठ में जगह बना चुका है.
टी- 20 का पहला विश्व कप भारत ने जीता था और उसके बाद क्रिकेट के इस लघु संस्करण में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है.
ताज़ा स्कोर जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
ट्रेंट ब्रिज में हो रहा ये मैच 18-18 ओवरों का होगा.
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और उन्होंने बताया कि भारतीय टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.
मैच में पावरप्ले पहले पाँच ओवर का होगा. इसके अलावा तीन गेंदबाज़ों को चार-चार और दो गेंदबाज़ो को तीन-तीन ओवर करने होंगे.