Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूपी योद्धा और पुनेरी के बीच होगी टक्कर, दोनों टीमें सुधारना चाहेंगी प्रदर्शन

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 का 61वां मुकाबला यूपी योद्धा-पुनेरी पलटन के बीच होने जा रहा है। मुकाबला रात 8.30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों इस सीजन में खराब दाैर से गुजर रही हैं। ऐसे में दोनों हर हाल में जीत हासिल कर प्रदर्शन में सुधार लाना चाहेंगी। प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो यूपी 10 में से 3 मैच जीतकर 22 अंकों के साथ 10वें स्थान पर कब्जा किया हुआ है, जबकि पुणे 9 मैचों में 5 हार के साथ 11वें पायदान पर मौजूद है।

यूपी की टीम में मोनू गोयत और सुमित, जबकि पुनेरी पलटन की टीम में पंकज मोहिते और सुरजीत सिंह के खेल पर फैंस की निगाहें रहेंगी। ये अपनी-अपनी टीमों के सर्वश्रेष्ठ रेडर और डिफेंडर साबित हुए हैं। यूपी को अपने पिछले मैच में दबंग दिल्ली से 36-27 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने आखिरी पलों में कुछ गलतियां की जिसका खामियाजा हार से भुगतना पड़ा। अब यूपी चाहेगा कि सुधार कर जीत की पटरी पर लाैटा जाए। वहीं पुनेरी को अपने आखिरी मैच में बेंगलुरू बुल्स से शानदार जीत मिली थी। पुनेरी ने 31-23 से मैच अपने नाम किया था।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं...
पुनेरी पलटन:

रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

यूपी योद्धा:
रेडर: अंकुश, आजाद सिंह, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।
डिफेंडर: आशू सिंह, आशीष नागर, नितीश कुमार, अमित, सुमित।
ऑलराउंडर: अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्रस सचिन कुमार।

Story first published: Monday, August 26, 2019, 12:05 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+