T-20 : भारतीय बल्लेबाजों ने वानखेड़े में मचाया धमाल, इससे पहले कभी नहीं हुआ ऐसा काम
नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाजों ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में धमाल मचाते हुए विंडीज क्रिकेट टीम को चारों खाने चित्त कर दिया। तीन टी20 मैचों की सीरीज के इस आखिरी मैच में भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरा। ओनपिंग जोडी रोहित शर्मा-केएल राहुल और कप्तान विराट कोहली की बदाैलत भारत ने 3 विकेट खोकर 240 रन बना डाले। जवाब में विंडीज की टीम 8 विकेट खोकर 173 रन बनाकर 67 रनों से मैच हार गई। इसी के साथ भारत ने 2-1 से सीरीज भी अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा रिकाॅर्ड बना दिया जो अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पहले कभी नहीं बना था।

किया ये काम
दरअसल, टी20 में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी टीम के 3 बल्लेबाजों ने एक ही मैच में 70 या इससे अधिक रनों की पारी खेली हो। रोहित ने 34 गेंदों में 71 रन ठोके। वहीं केएल राहुल ने 56 गेंदों में 91 जिसमें 9 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे, जबकि कप्तान कोहली ने 7 छक्के व 4 चाैके लगाते हुए 29 गेंदों में नाबाद 70 रन ठोक डाले। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी मैच में एक ही टीम के 3 बल्लेबाजोंने 70 या इससे अधिक रनों की पारी खेली हो।

वानखेड़े में बना रिकाॅर्ड
यही नहीं, इन तीनों बल्लेबाजों के कारण भारत ने वानखेड़े में सबसे बड़ा स्कोर टी-20 स्कोर भी बनाया। इससे पहले 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रन बनाए थे। मगर अब भारत ने यहां 240 रन खड़े कर दिए हैं।

कोहली ने रोहित को पछाड़ा
वहीं कप्तान विराट कोहली का यह 24वां टी20 अर्धशतक रहा जो महज 21 गेंदों में आया। इसी के साथ उन्होंने सबसे तेज पचास रन पूरे करने के मामले में रोहित को पछाड़ दिया है। रोहित ने 27 अगस्त 2016 को विंडीज के खिलाफ 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। इस मामले में दूसरे स्थान पर गाैतम गंभीर हैं जिन्होंने 19 गेंदों में अर्धशतक बनाया, जबकि पहले स्थान पर युवराज सिंह हैं जिन्होंने 12 गेंदों में पचास रन बटोरे थे। बता दें कि सबसे तेज अर्धशतक का वर्ल्ड रिकाॅर्ड भी युवराज के ही नाम है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
