Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के खिलाफ 12 विकेट झटकने वाले स्‍टीव ओकीफ सोशल मीडिया पर छाए, लोग बोले शेनवार्न माफी मांगेगे

नई दिल्‍ली। लगातार 19 टेस्‍ट मैच जीतने वाली टीम इंडिया का विजय रथ ऑस्‍ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज स्‍टीव ओकीफ ने रोक दिया है। ओकीफे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्‍लेबाजों को पिच पर टिकने ही नहीं दिया। पुणे टेस्‍ट की पहली पारी में जहां शानदार गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर सिर्फ छह विकेट लिए, वहीं पहली पारी में केएल राहुल, अंजिक्‍य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, जयंत यादव और उमेश यादव को आउट किया और भारतीय पारी को 105 रन पर समेट दिया तो वहीं दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए मुरली विजय, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, अंजिक्‍य रहाणे, आर अश्विन, रिद्धिमान साहा को आउट किया।

12 विकेट झटकने वाले स्‍टीव ओकीफ सोशल मीडिया पर छाए

स्‍टीव ओकीफ ने इस दौरान दोनों पारियों में कुल 28 ओवर फेंके और सिर्फ 70 रन देकर 12 विकेट लिए। स्‍टीव ओकीफ भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्‍ट मैच खेल रहे थे और यह उनका कुल पांचवां टेस्‍ट मैच था। स्‍टीव ओकीफ की शानदार गेंदबाजी और भारत की हार के बार ओकीफ की सोशल मीडिया पर तारीफ शुरु हो गई है। सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर क्रिकेट विशेषज्ञ हर्षा भोगले ने कमेंट करते हुए लिखा कि स्‍टीव ओकीफ का अभी तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। गेंदबाजों के लिए पिच मददगार थी पर अच्‍छी गेंदबाजी करने की यहां जरूरत थी।

@anas_mr14 स्‍टीफन नॉर्मन जॉन ओकीफ जान लीजिए उनका पूरा नाम। स्‍टीव ओकीफ के प्रदर्शन के बाद यह ट्वीट किया गया।

@sirswampthing ने लिखा कि स्‍टीव ओकीफ बने पांचवें गेंदबाज हैं जिन्‍होंने 70 रन या उससे कम रन खर्च करके 12 विकेट लिए। इससे पहले कर्टनी वॉल्‍श, एस बर्नेस, जी लोहमन, जे ब्रिग्‍स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया था।

@dipesh8776 ने लिखा कि बीसीसीआई की अगली रणनीति होगी कि अब स्‍टीवन ओकीफ को बैन कर दिया जाए।

@SirJadeja ने लिखा कि मैन ऑफ द मैच मिलने के बाद जिस तरह से स्‍टीवन ओकीफ ने सुंदर श्रीराम का नाम लिया उससे प्‍यार हो जाता है।

@hvgoenka ने लिखा कि स्‍टीव स्मिथ और स्‍टीवन ओकीफ ने जिस तरह से भारत को डाउन अंडर किया है अब भारत को जरूरत है कि वो अपना दम दिखाए।

@ikpsgill1 भारतीय अपने बच्‍चों का नाम स्‍टीव नहीं रखेंगे और ऑस्‍ट्रेलियन ज्‍यादा से ज्‍यादा बच्‍चों के नाम स्‍टीव रखेंगे।

@malcolmconn ने लिखा कि खुश हूं कि इतने लंबे समय तक इंतजार करने के बाद स्‍टीव ओकीफ यह प्रदर्शन कर पाएं हैं। उन्‍हें यह प्रदर्शन करने के लिए लंबा इंतजार करना पडा है। तब तक वो प्रथम श्रेणी क्रिकेट ही खेलते रहे।

@michaelgoode555 ने लिखा कि शेनवार्न को अब और ज्‍यादा खिलाडियों को चैलेंज करना चाहिए। पहले @mstarc56 और अब स्‍टीव ओकीफ। क्‍या शानदार जीत है और क्‍या शानदार प्रदर्शन?

@michael_condren ने लिखा कि मैं विश्‍वास करता हूं कि स्‍टीव ओकीफ से मांफी मांगेगे।

@myash23 इस प्रदर्शन के बाद अब स्‍टीव ओकीफ अगले दो दशक तक भारत आने वाली ऑस्‍ट्रेलिया टीम के दौरे में स्पिन बॉलिंग के सलाहकार बना दिए जाएंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+