Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट जगत ने कुछ इस तरह किया पूर्व राष्ट्रपति कलाम को सलाम, साझा की पुरानी यादें

नई दिल्ली। कहते हैं कि जिसने लोगों के दिलों पर राज किया हो उसे भूल पाना आसान नहीं होता, कुछ शख्सियत ऐसी होती हैं जिनका योगदान, जिनकी उपलब्धियां और कार्य उस व्यक्ति की ही तरह अमर रहती हैं। भले ही वो शख्स देश, समाज का हिस्सा न हो लेकिन उसकी मौजूदगी का सबूत उसके कार्य हमेशा याद दिलाते रहते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं, भारत की एक ऐसी ही नामी शख्सियत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जिनकी 87वीं जयंती देश भर में मनाई जा रही है। ऐसे में खेल जगत के दिग्गजों ने भी कलाम को सलाम करते हुए उनके साथ गुजारे वक्त को साझा किया। क्रिकेट के नामी दिग्गजों ने इस मौके पर उनके साथ पुरानी यादों को साझा किया।

ये भी पढ़ें- VIDEO : इस बल्लेबाज ने की युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी, 6 गेंदों में जड़े 6 छक्के

सचिन ने कुछ यूं किया याद

सचिन तेंदुलकर ने एपीजे अब्दुल कलाम के साथ तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति को सलाम जिन्होंने हमेशा देश को सबसे ऊपर रखा साथ ही हमेशा लोगों के चेहरे पर मुस्कान भी बिखेरी

हरभजन ने किया याद

देश के पूर्व राष्ट्रपति को याद करते हुए भज्जी ने लिखा कि देश का ऐसा नेता जिसने नेतृत्व का मतलब लोगों को समझाया। बता दें कि द्रविड़, सहवाग और हरभजन तो अब्दुल कलाम को कभी नहीं भूल सकते।इसकी एक बेहद खास वजह है। दरअसल इन तीनों खिलाड़ियों को अब्दुल कलाम के हाथों से खास सम्मान मिला था। सहवाग और हरभजन सिंह को कलाम के हाथों अर्जुन अवॉर्ड और राहुल द्रविड़ को पद्मश्री सम्मान हासिल हुआ था।

सहवाग ने किया विश

सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी सक्रियता के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए कलाम को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए ये बातें कहीं। बता दें कि अब्दुल कलाम धोनी के बड़े फैन थे। जब भी टीम इंडिया खराब प्रदर्शन करती थी तो वो कहते थे, 'घबराने की बात नहीं हमारे पास धोनी है'। अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। वो साल 2002 से लेकर 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे।

ये भी पढ़ें-VIDEO:जब मैच के दौरान रोहित के पैरों में जा गिरा ये प्रशंसक, हिटमैन ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

Story first published: Monday, October 15, 2018, 15:58 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+