For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान से दुबई में शिफ्ट हुआ टीम इंडिया का वर्ल्डकप मैच, ये है बड़ी वजह

नई दिल्ली। इसी महीने शुरू होने वाले पाचवें वनडे इंटरनेशनल वर्ल्ड कप के लिए भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम के मैच को पाकिस्तान से दुबई में शिफ्ट कर दिया गया है। तकरीबन एक महीने बेंगलुरु में नेट अभ्यास करने के बाद देश की नेत्रहीन क्रिकेट टीम पाकिस्तान और दुबई में होने वाले पाचवें वनडे इंटरनेशनल वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन अब उसके मैच पाकिस्तान में न होकर सभी मैच दुबई में होंगे।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी है। जिसके बाद पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (पीबीसीसी) ने भारत के ग्रुप मैच को दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) शिफ्ट कर दिया है। बता दें कि पांच तारीख को नेत्रहीन क्रिकेट टीम दिल्ली जाएगी। जहां से टीम दुबई जाएगी और वहां दोनों देश एक दूसरे से भिड़ेंगे। नेत्रहीनों का 5वां वर्ल्डकप 7 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक पाकिस्तान और दुबई में खेला जाना है।

बता दें कि भारतीय टीम का पहला मैच 8 जनवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होना था। हालांकि, वे अब 8 जनवरी को अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात के अजमान में खेलेंगे। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद, भारत को 9 फरवरी को फैसलाबाद में नेपाल के साथ मैच खेलना था। हालांकि अब भारत का अलगा मैच 13 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ अजमन (संयुक्त अरब अमीरात) में आयोजित होगा। पीबीसीसी ने भारत के खेलों को संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित करने के साथ ही अब पाकिस्तान, 8 जनवरी को लाहौर में बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच खेलेगा।

नेत्रहीन क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष जीके म्हनतेश ने कहा कि इजाजत नहीं मिलने की सूरत में मैच भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा। पांच तारीख को नेत्रहीन क्रिकेट टीम दिल्ली जाएगी। अगर पाकिस्तान जाने की इजाज़त मिली तो ये लोग वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान में दाखिल होंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो दिल्ली से टीम दुबई जाएगी और वहां दोनों देश एक दूसरे से भिड़ेंगे. नेत्रहीनों का 5वां वर्ल्डकप 7 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक पाकिस्तान और दुबई में खेला जाना है।

Story first published: Thursday, January 4, 2018, 13:02 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+