
पोंटिंग से मिला कॉन्फिडेंस
इशांत शर्मा ने कहा कि अब तक जिनसे भी मैं मिला, उनमें रिकी पोंटिंग सबसे बेहतरीन कोच हैं। जब मैं पिछले सीजन आईपीएल में वापसी कर रहा था तो मैं काफी नर्वस था। मुझे ऐसा लगा रहा था कि जैसे मैं अपना डेब्यू करने जा रहा हूं लेकिन रिकी पोंटिंग ने मुझे काफी कॉन्फिडेंस दिया। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम सीनियर खिलाड़ी हो और तुम्हें युवा खिलाड़ियों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम मेरी पहली पसंद हो, इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स के कोच हैं पोंटिग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिकी पोंटिंग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच हैं और इशांत शर्मा इसी टीम का हिस्सा हैं। पोंटिंग और इशांत के बीच 2008 में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली थी। इशांत उस दौरान अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे थे और उस सीरीज में उन्होंने रिकी पोंटिंग को कई बार आउट किया था।

गेंद चमकाने के तरीकों के बारे में भी बात की
इशांत ने कहा कि लोग अभी भी मुझसे पर्थ टेस्ट के उस स्पेल के बारे में पूछते हैं। उसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत का दौरा किया था, तब भी मैं काफी शानदार फॉर्म में था। इशांत शर्मा ने इसके अलावा गेंद चमकाने के तरीकों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर आईसीसी थूक से गेंद चमकाने पर रोक लगा देती है तो फिर गेंदबाजों को उसके अनकूल ढलना होगा। इशांत ने कहा कि हमें पता है कि क्रिकेट में कुछ बदलावों के बारे में बात चल रही है लेकिन मुझे लगता है कि क्रिकेटर्स को इन नियमों के मुताबिक खुद को ढालना होगा।


Click it and Unblock the Notifications
