युवराज के नक्शे कदम पर चलेगा यह भारतीय खिलाड़ी, विदेशी लीग में खेलने के लिये लेगा संन्यास

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर प्रवीण तांबे ने भले ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका नहीं बना सके हों लेकिन फ्रैंचाइजी क्रिकेट लीग में उन्होंने काफी नाम कमाया है। प्रवीण तांबे ने 41 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू कर सभी को चौंका दिया तो वहीं पर आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले वह सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बनें। 48 साल की उम्र में प्रवीण तांबे को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने एक बार फिर से खेलने के लिये चुना हालांकि बाद में बीसीसीआई के नियमों के चलते उन्हें लीग से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

बीसीसीआई ने प्रवीण तांबे को केकेआर के लिये खेलने की अनुमति देने से इंकार करते हुए कहा कि वह पिछले साल अबु धाबी में हुई टी10 लीग में बिना बीसीसीआई की जानकारी के गये थे, जिसके चलते नियमानुसार उन्हें किसी भी भारतीय लीग में हिस्सा लेने नहीं दिया जा सकता।

और पढ़ें: लॉकडाउन के बीच युवा खिलाड़ियों ने चौंकाया, खाली जमीन पर बना डाला स्टेडियम

ऐसे में लेग स्पिन गेंदबाज प्रवीण तांबे अब कैरिबियन प्रीमियर लीग में खेलना चाहते हैं। उन्होंने सीपीएल में खेलने के लिये खिलाड़ियों होने वाली नीलामी में अपना नाम ड्रॉफ्ट में भेजा है। इसके लिये उन्होंने बीसीसीआई से अनुमति के लिये अपील कर दी है, हालांकि उन्हें यह अनुमति मिलने की उम्मीद कम है।

इसको लेकर प्रवीण तांबे प्लान बी पर काम कर रहे हैं, जिसके तहत वह युवराज सिंह की तरह विदेशी क्रिकेट लीग में खेलने के लिये जल्द ही भारतीय घरेलू क्रिकेट और घरेलू लीग को अलविदा कह सकते हैं। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार किसी भी खिलाड़ी को दूसरे देश में घरेलू टी20 लीग खेलने की अनुमति तभी मिलेगी जब वह इंडियन प्रीमियर लीग समेत सभी तरह के घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले।

और पढ़ें: 4 भारतीय खिलाड़ी जिनके बेटों पर है दुनिया की नजर, जल्द कर सकते हैं भारत के लिये डेब्यू

गौरतलब है कि युवराज सिंह को भी कनाडा में हुई ग्लोबल टी20 लीग में खेलने से पहले संन्यास का ऐलान करना पड़ा था, अब ऐसा ही कुछ प्रवीण तांबे को भी करना होगा। आपको बता दें कि प्रवीण तांबे अब तक के करियर में आईपीएल के 33 मैच खेलकर 28 विकेट हासिल कर चुके हैं। मौजूदा समय में उनकी उम्र 48 साल है पर फिर भी वह अभी क्रिकेट खेलते रहना चाहते हैं।

Story first published: Friday, June 26, 2020, 15:20 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+