वीडियो- फुटबॉल मैच में हुई भिड़ंत, दिग्गज गोलकीपर की मौत
जकार्ता। खेल के मैदान में एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है। इंडोनेशिया के दिग्गज फुटबॉल गोलकीपर की एक मैच के दौरान अपने ही विरोधी टीम के साथी खिलाड़ी से टकराने के कारण मौत हो गई। मैच के दौरान गोलकीपर चोइरुल हुडा की टक्कर रामोन रोड्रिगेज से हुई, जिससे उनकी मौत हो गई। गोलकीपर हुडा की टक्कर ब्राजीलियाई खिलाड़ी रोड्रिगेज से हुई।
लीग-1 में पार्सेला लामोनगन रविवार रात को सेमेन पडांग के खिलाफ मैच खेल रहा था, उस दौरान गोलकीपर हुडा गोल बचाने के लिए बॉल को रोक रहे थे, तब तेजी से दौड़ते हुए आ रहे रोड्रिगेज उनसे टकरा गए। टकराने के बाद कई देर तक हुडा मैदान में दर्द से कराहते रहे। चोट लगने के बाद हुडा को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
हुडा की मौत सिर में नाक पर गहरी चोट लगने की वजह से हुई। हुडा ने 1999 में पार्सेला क्लब से डेब्यू किया था। पार्सेला क्लब के कोच अजी सांतोतो ने 'गोल डॉट कॉम' को दिए बयान में कहा, "मैच खत्म करने के बाद सभी खिलाड़ी तुरंत अस्पताल गए, जहां हमें हु़डा के निधन के बारे में जानकारी मिली." कोच ने कहा कि हुडा के निधन की खबर को सह पाना सभी के लिए मुश्किल था।
Detik-detik insiden tabrakan kiper Persela Lamongan Choirul Huda. pic.twitter.com/lnlOjmucJk
— LIVERPOOL INDONESIAN (@LFC_INDONESIAN) October 15, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
