Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आक्रामक नहीं दिखे भारतीय गेंदबाज

कटक, 26 नवंबर: भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली जा रही सात मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त हांसिल करने के बाद भारतीय टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि टीम अपनी आक्रामकता बरकरार रखेगी, लेकिन बुधवार को यहां बाराबती स्टेडियम में खेले जा रहे दिन-रात के एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों में आक्रामकता का अभाव दिखा।

इंग्‍लैंड के कप्‍तान केविन पीटरसन (111) की शतकीय पारी की बदौलत इंग्‍लैंड ने भारत के समक्ष 270 रन का लक्ष्‍य रखा।

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो एक भी गेंदबाज महंगा नहीं साबित हुआ। जहीर खान ने जहां दस ओवर में दो विकट झटकने के साथ 60 रन दिये, वहीं इरफान पठान ने 57 रन देकर एक भी सफलता नहीं हांसिल की।

ईशांत शर्मा भी कुछ खास नहीं चले एक विकेट लेकर उन्‍होंने 54 रन दिये, जबकि हरभजन सिंह ने दस ओवर में 47 रन देकर एक विकेट लिया। आल राउंडर युवराज सिंह ने अच्‍छी गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 38 विकेट लिये।

इंग्‍लैंड ने कुल पचास ओवर में चार विकेट खोकर 270 रन बनाये। पीटरसन ने दस चौके और एक छक्‍के की मदद से 111 रन बनाये, जबकि ओआसिस शाह ने 66 रन बनाये। दोना नाबाद रहे।

इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में पीटरसन के अलावा पॉल कोलिंगवुड का भी योगदान रहा। कोलिंगवुड ने 64 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 40 रन बनाए और कप्तान के साथ तीसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़े।

हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ (0) ने निराश किया। फ्लिंटॉफ को ईशांत शर्मा ने सचिन तेंदुलकर के हाथों कैच कराया। भारत के तेज गेंदबाज जहीर खान ने 68 रन के कुल योग पर ही इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों को चलता कर दिया था। इससे पहले, भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+