For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने दी जसप्रीत बुमराह की वापसी पर अच्छी खबर

Jasprit Bumrah is expected to fit for New Zealand Tour | वनइंडिया हिंदी

जसप्रीत बुमराह की चोट और उनकी वापसी तब से एक हॉट टॉपिक की तरह एक बार फिर से छा गए हैं जबसे बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा हुई है। यह माना जा रहा था कि स्ट्रेस फ्रेक्चर से जूझ रहे बुमराह इस सीरीज में वापसी नहीं करेंगे लेकिन उनकी वापसी कब होगी इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं था। बुमराह की चोट की प्रकृति ऐसी है कि उनको पूरी क्षमता से वापस आने से समय लग सकता है ऐसे में भारतीय क्रिकेट में इस समय सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजी की वापसी पर उनके फैंस भी जानने के लिए उत्सुक हैं। इसी के साथ भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बुमराह की चोट पर अपडेट दिया है।

बुमराह की वापसी कब तक-

बुमराह की वापसी कब तक-

गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बुमराह पर कुछ अच्छी खबरें दी हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में, अरुण ने खुलासा किया कि बुमराह को अपनी पीठ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सर्जरी की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बुमराह की रिकवरी सही रास्ते पर है और उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम में वापसी कर पाएंगे। बुमराह के लिए यह वापसी इसलिए भी जरूरी है क्योंकि उनको सीधे चोट के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए नहीं झोंका जा सकता।

भरत अरुण ने दी अच्छी खबर-

भरत अरुण ने दी अच्छी खबर-

अरुण ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "तेज गेंदबाजी एक अप्राकृतिक गतिविधि है। हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, कोई गारंटी नहीं हो सकती है। हम उम्मीद करते हैं कि बुमराह बाद में जल्द से जल्द वापसी करेंगे, उम्मीद है कि न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज तक बुमराह आ जाएंगे। यह सीरीज हमारी अगली बड़ी चुनौती होगी। अब तक, उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं है, "भारत के गेंदबाजी कोच ने द हिंदू से बात करते हुए यह जानकारी दी। बताया गया है कि यूके में डॉक्टरों ने बुमराह की चोट पर संतुष्टि जताई है और उनकी पीठ को ऑटो-हील (खुद ठीक होने के लिए इंतजार) पर डाल दिया है।

बुमराह और मंधाना को मिला प्रतिष्ठित विजडन अवॉर्ड, एशिया से चुने गए कुल 5 क्रिकेटर्स

ऑटो-हील मोड पर बुमराह-

ऑटो-हील मोड पर बुमराह-

बुमराह की चोट पर जानकारी रखने वाले सूत्रों ने जानकारी दी है कि वह हल्की रनिंग और वार्मअप एक्सरसाइज कर रहे हैं। दिवाली के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में नितिन पटेल की देखरेख में जसप्रीत बुमराह की चोट को परखा जाएगा। इस मामले से संबंध रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि ग्रेट ब्रिटेन में डॉक्टर बुमराह में हो रहे सुधार से काफी खुश थे और अब पीठ को सर्जरी की जरूरत नहीं है। सूत्र ने बताया, "बुमराह अब ऑटो हील मोड पर हैं और उनकी पीठ अच्छी तरह से टीक हो रही है। उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया है और कुछ हल्की एक्सरसाइज भी कर रहे हैं। दीपावली के बाद नीतिन की देखरेख में उनकी जांच की जाएगी। चीजें अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं जैसा की पहले स्टैस फ्रेक्चर में हुआ था जो स्वाभाविक रूप से ठीक हो गया था।" सूत्र से जब पूछा गया कि जब पीठ की समस्या अपने आप ठीक हो रही है तो उन्हें ग्रेट ब्रिटेन क्यों भेजा गया? इस पर उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन बुमराह को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था। उन्होंने कहा, "टीम प्रबंधन को लगा था कि उनके साथ जोखिम लेने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड दौरा भी है और अगले साल टी 20 विश्व कप भी है। ऐसे में उनका सौ फीसदी फिट होना जरूरी है।"

न्यूजीलैंड दौरा: अगला बड़ा चैलेंज

न्यूजीलैंड दौरा: अगला बड़ा चैलेंज

बता दें कि बुमराह की अनुपस्थिति में भी टीम इंडिया ने घरेलू क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला क्लीन स्वीप दर्ज करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी और उमेश यादव सीरीज में तेज गेंदबाज थे, क्योंकि उन्होंने क्रमशः 13 और 11 विकेट लिए थे। शमी ने जहां तीनों मैच खेले, वहीं यादव ने पिछले दो टेस्ट मैचों में कमाल किया और दोनों का औसत भी 15 से कम रहा। भारत का न्यूजीलैंड दौरा 24 जनवरी, 2020 से शुरू हो रहा है, जहां वे पांच टी 20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलने वाले हैं। पहला टेस्ट सीमित ओवरों की सीरीज के समापन के बाद खेला जाएगा, जो 21 फरवरी से वेलिंगटन में शुरू होगा।

Story first published: Saturday, October 26, 2019, 13:06 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+