रांची। भले ही टीम इंडिया गुरूवार को सेमीफाइनल में हार गई जिसके लिए कप्तान धोनी की जमकर आलोचना हो रही है लेकिन उनकी धर्मपत्नी ने धोनी की तारीफ करके धोनी के दुख को बांटने की कोशिश की है। धोनी की पत्नी साक्षी रावत ने शुक्रवार को ट्विट करके टीम इंडिया की तारीफ की और कहा मुझे टीम इंडिया पर गर्व है।
साक्षी ने ट्वीट किया-
Fought Hard!Proud of the team!You win some and you lose some.All the sacrifices made are totally worth it!Finally will get to c my husband 😊
— Sakshi Singh Dhoni (@SaakshiSRawat) March 27, 2015 साक्षी ने लिखा है कि टीम इंडिया के सारे त्याग बेकार नहीं गये हैं, हम सब को आप पर गर्व है, फाइनली मेरे पति आज वापस आ रहे हैं। मालूम हो कि टीम इंडिया की हार को भारतीय फैंस पचा नहीं पा रहे हैं जिसके कारण पूरे देश में इस समय निराशा का माहौल है। अपने पलकों पर टीम इंडिया को बैठाने वाले लोग अब जमकर टीम की आलोचना कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सेमीफाइनल मैच में भारत मेजबान आस्ट्रेलिया से 95 रनों से हार गया है। हार के बाद कप्तान धोनी ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप-2015 के फाइनल में जगह नहीं बना पायी इसका उन्हें और पूरी टीम को मलाल है। गौरतलब है कि टीम इंडिया आज वापस लौट रही है।