Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सौरव के प्रशंसकों ने निष्कासन का विरोध किया

Sourav Fansकोलकाता21 जनवरी: पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को आस्ट्रेलिया में होने वाली आगामी त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला के लिए भारतीय एकदिवसीय टीम से बाहर किए जाने पर आज उनके शहर कोलकाता में लोगों का गुस्सा फूट पडा और गांगुली के समर्थकों ने चयनकर्ताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुये उनके पुतले जलाए.

कोलकाता में लोग सडकों पर निकल गए और प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार करने लगे. लोगों का कहना था कि गांगुली के साथ ही बार बार यह अन्याय क्यों हो रहा है.

गांगुली के निवास के निकट बेहला में लोगों ने नारे लगाए और बोर्ड अध्यक्ष शरद पवार का पुतला जलाया. लोग नारे लगा रहे थे नाइंसाफी बंद करो, सौरभ को वापस लो. पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता संबरण बनर्जी ने कहा किस आधार पर सौरभ को हटाया गया है कोई मुझे यह तो बताए.

एक अन्य पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रणव राय ने कहा यह तानाशाही है, खिलाडियों को मनमर्जी से हटाया जाता है.

सौरभ के बडे भाई स्नेहाशीष गांगुली ने कहा आपको क्षेत्ररक्षण के अतिरिक्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी की जरुरत होती है. मैं नहीं समझता कि एकदिवसीय टीम में चुने जाने का एकमात्र मापदंड क्षेत्ररक्षण है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+