Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वनडे के बाद T-20 में भी नंबर-1 बल्लेबाज बने विराट कोहली, टॉप-10 में बुमराह के अलावा कोई गेंदबाज नहीं

नई दिल्लीः भारतीय कप्तान विराट कोहली वनडे के बाद आईसीसी टी-20 में भी नंबर-1 बन गए हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में कोहली के बल्ले से 104 रन निकले। सीरीज से बाद कोहली को 13 अंक मिले। फिलहाल कोहली ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आरोन फिंच से 40 अंक आगे हैं। कोहली के साथ-साथ टी-20 में टीम इंडिया को भी फायदा हुआ है।

विराट कोहली बने नंबर -1

विराट कोहली बने नंबर -1

सीरीज में रोहित शर्मा और शिखर धवन को अच्छी बल्लेबाजी का इनाम मिला है। रोहित शर्मा ने तीन मैचों में 93 बनाए थे वहीं शिखर धवन के बल्ले से 87 रन निकले थे। टी-20 सीरीज के बाद अब रोहित शर्मा के 21 अंक हो गए हैं। वहीं शिखर धवन 45 वें स्थान पर हैं। बता दें, भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से जीत लिया। आखिर मैचों में भारत ने मेहमान टीम को छह रनों से मात दी।

आईसीसी टी-20 में जसप्रीत बुमराह बने नंबर एक

आईसीसी टी-20 में जसप्रीत बुमराह बने नंबर एक

अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो टी-20 में जसप्रीत बुमराह नंबर एक पर बरकरार हैं। वहीं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 26 वें नंबर पर हैं। सीरीज में स्पिन गेंदबाजी की कमान संभाल रहे युजवेंद्र चहल 30 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आईसीसी टी-20 में बुमराह के अलावा भारत का कोई भी गेंदबाज टॉप-10 में नहीं है।

पाकिस्तान बन गया नंबर-1

पाकिस्तान बन गया नंबर-1

न्यूजीलैंड को सीरीज हारने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक पर चल रही न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर आ गई है, वहीं पाकिस्तान की टीम नंबर-1 बन गई है। तीसरे पर वेस्टइंडीज, चौथे पर इंग्लैंड, पांचवें पर भारत, छठे पर दक्षिण अफ्रीका, सातवें पर ऑस्ट्रेलिया, आठवें पर श्रीलंका, 9वें पर अफगानिस्तान और 10वें पर बांग्लादेश की टीम है।

यह भी पढ़ें- फेरा उल्लंघन मामला: विजय माल्या को 18 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+