For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 : न्यूजीलैंड को हराकर खुश हुए कोहली, बताया किस इरादे के साथ हासिल की जीत

नई दिल्ली। 'विराट सेना' ने साबित कर दिया कि वो सिर्फ घरेलू मैदान पर ही नहीं बल्कि विदेशी पिचों पर भी जीत का झंडा गाड़ने का दम रखती है। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड दाैरे की शुरूआत आकलैंड में हुए पहले टी20 मैच में 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए हासिल की। टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के गेंदबाज तो लय से भटकते तो दिखे लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने मैच में पकड़ बना दी। जीत के साथ दाैरे की शुरूआत करने के बाद कप्तान विराट कोहली ने बयान देते हुए बताया कि उनकी टीम ने क्या इरादा लेकर जीत हासिल करने की ठानी थी।

कोहली ने कहा, ''हमें कोई बहाना नहीं चाहिए था। हम सभी लोगों का ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि जीत हासिल करने के लिए क्या करना होगा। हमें इस मैच का इंतजार था। पिछले एक साल में हमने टी20 इंटरनेशनल में अच्छा प्रदर्शन किया है। हम एक रोमांचक जीत हासिल करने में सफल हुए हैं।'' इसके आगे कोहली ने कहा, "हमने इस मैच का खूब लुत्फ उठाया। दो दिन पहले ही न्यूजीलैंड पहुंचकर इस तरह का मैच, यह बहुत शानदार था। हमें ऐसा लगा था कि यहां 80 फीसदी सपोर्ट हमारे लिए है जब आपको 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करना होता है तो आपतो ऐसे पुश की जरूरत होती है। हमने टीम में जेटलेग को लेकर कोई बात नहीं की।"

न्यूजीलैंड ने जिस रफ्तार से शुरूआत की थी उसे देख लगा कि स्कोर 250 के करीब जाएगा लेकिन शानदार गेंदबाजी ने कीवी बल्लेबाजों पर लगाम लगा दिया। इसपर कोहली ने कहा, ''इस पिच पर आप किसी गेंदबाज को कुछ कह नहीं सकते हैं। एक समय मुझे लगा था कि 230 रन बनेंगे, लेकिन हमारे गेंदबाद बढ़ते रनों पर थोड़ा अंकुश लगाने में सफल हो गए।"

बता दें कि भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर भारत के सामने 204 रनों का लक्ष्य रख दिया। कोलिन मुनरो(59), केन विलियमसन(51) और रोस टेलर ने 54 रनों की पारियां खेलीं। मोहम्मद शमी सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 53 रन दे डाले। जवाब में भारत ने श्रेयस अय्यर के नाबाद 58 रनों की मदद से एक ओवर रहते 6 विकेट से मैच अपने नाम कर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Story first published: Friday, January 24, 2020, 19:56 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+