Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : दर्शक कह रहे थे स्टीव स्मिथ को 'धोखेबाज', कोहली ने बीच में आकर यूं जीता सबका दिल

नई दिल्ली। विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दिला दी है। भारत ने आस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया। कोहली के बल्ले से 82 रन भी निकले लेकिन इसके अलावा मैच के दाैरान उन्होंने खेल भावना दर्शाते हुए सभी फैंस का दिल भी जीत लिया। दरअसल, स्टीव स्मिथ जब बाउंड्री पर खड़े थे तो भारतीय फैंस उनके खिलाफ धोखेबाज-धोखेबाज कहकर नारेबाजी करने लगे कि तभी बल्लेबाजी कर रहे कोहली दर्शकों को लताड़ लगाते नजर आए।

स्मिथ के लिए तालिया बजाने को कहा
कोहली ने स्मिथ का बचाव किया और उन्होंने भारतीय दर्शकों से ऐसा नहीं करने का मैदान से ही इशारा किया। कोहली ने दर्शकों से अनुरोध किया कि वो हूटिंग करने की बजाय स्मिथ के लिए तालियां बजाएं। वहीं कप्तान कोहली के इस व्यवहार से स्टीव स्मिथ काफी खुश हुए और उन्होंने कोहली के पास आकर उनकी पीठ थपथपाई। यह सारी घटना उस समय घटी जब हार्दिक पंड्या के आउट होकर बाहर जाने के दौरान स्मिथ जब थर्ड मैन पर फिल्डिंग के लिए गए थे। कप्तान कोहली ने बाद में कॉन्फ्रेंस में दर्शकों की तरफ से माफी भी मांगी।

कप्तान कोहली के इस व्यवहार को देखकर खासकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आईसीसी ने भी खुद यह वीडियो ट्वीट करके कोहली की प्रशंसा की है। गाैर हो कि पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में कप्तान स्टीव स्मिथ और बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने मिलकर गेंद से छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद स्टीव स्मिथ से कप्तानी छिन गई थी। इस मामले में डेविड वाॅर्नर को भी स्मिथ के साथ 1 साल के लिए बैन कर दिया गया था।

Story first published: Monday, June 10, 2019, 11:54 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+