Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PKL 2019: होम लेग के अंतिम मैच में मुंबा ने फॉर्च्यूनजायंट्स को 32-20 से हराया

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में यू मूंबा की टीम ने गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स का विजयी अभियान तोड़ दिया है और अपने होम लेग का अंतिम मैच जीत लिया है। मुंबा ने शानदार खेल दिखाते हुए गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को 32-20 से हरा दिया।

जैसा की उम्मीद थी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के उम्दा संघर्ष के बावजूद मुंबा की टीम घरेलू मैच के पहले हॉफ में 9-6 से लीड बनाने में कामयाब साबित हुई। लेकिन दूसरे हाफ में यू मूंबा की टीम ने मैच में पकड़ और मजबूत कर ली और गुजरात को दो बार ऑल आउट किया। मैच के 15वें मिनट में मुंबा की ओर से सुरेंदर सिंह ने सुपर रेड किया और चार रेड प्वाइंट हासिल किया। इसके बाद यू मुंबा ने फॉर्च्यूनजायंट्स को संभलने का मौका नहीं दिया और 12 अंकों से मैच अपने नाम कर लिया।

इस हार के साथ ही गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स का बेहतरीन विजयी अभियान सीजन टूट गया है। सुनील कुमार एंड कंपनी को में लगातार तीन जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले गुजरात की टीम ने दिल्ली को 31-26 से मात दी थी। पहले मैच में बेंगलुरु बुल्स को 24-42 से हराया था, तो दूसरे मैच में यूपी योद्धा को 44-19 से मात दी थी।

जबकि इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम को सीजन की तीसरी जीत मिली। इस टीम का 7वें सीजन में प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा है। उसको 6 मैचों में तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि उसने तीन मैच जीते हैं। यू मुंबा की टीम को आखिरी दो मैचों में बेंगलुरु बुल्स 30-26 और यूपी योद्धा ने 27-23 से हराया था। ऐसे में होम लेग में मिली अंतिम जीत के साथ अब मुंबा बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में आगे जाएगा।

Story first published: Friday, August 2, 2019, 22:33 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+