For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय क्रिकेटरों ने दी अपने 'बड़े भाई' हरभजन सिंह को रिटायरमेंट की शुभकामनाएं

नई दिल्लीः हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक यू ट्यूब वीडियो पोस्ट करते हुए क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी जिसके बाद क्रिकेट बिरादरी से भज्जी के लिए तारीफों और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया।

वीवीएस लक्ष्मण ने हरभजन को शानदार करियर पर मुबारकबाद दी। उन्होंने भज्जी को एक जबरदस्त ऑफ स्पिनर, एक नेचुरल बल्लेबाज और एक सच्चा कंपटीटर बताया जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को कई जीत दिलाई।

प्रज्ञान ओझा ने हरभजन को भज्जू पा कहते हुए शानदार करियर पर बधाई दी। एक ऐसा करियर जिस पर पूरे देश को नाज है। भज्जी के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उनको युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

शिखर धवन लिखते हैं, एक शानदार करियर पर आपको बहुत बधाई हो पाजी, क्रिकेट में आपका योगदान बहुत बड़ा है और आपके साथ खेलना बहुत मजेदार रहा।

कुलदीप यादव कहते हैं कि, आप खेल के लीजेंड और हमारे देश के लिए मैच विनर हैं। आपके मार्गदर्शन और मेरे गेम में मेरी मदद के लिए शुक्रिया पाजी। आपकी कमी खलेगी।

पार्थिव पटेल ने हरभजन को एक बेहतरीन खिलाड़ी बताया है और कहा है कि हरभजन सिंह सभी जूनियरओं के लिए एक बड़े भाई थे। हरभजन सिंह किस तरह से खिलाड़ियों के साथ हंसते थे और ड्रेसिंग रूम को खिलाड़ियों का घर बनाकर रखते थे। इसके साथ ही पार्थिव पटेल हरभजन सिंह को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

भारत के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल हरभजन सिंह को एक ऐसे प्लेयर के तौर पर याद करते हैं जिन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और टीम के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया। उन्होंने हरभजन सिंह को एक शानदार करियर के लिए बधाई दी और कहा कि उनकी कमी खलेगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी हरभजन सिंह को लेकर एक ट्वीट किया है जहां पर उन्होंने हरभजन सिंह को धन्यवाद देते हुए उनकी फोटो लगाई है और इसके साथ ही भज्जी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

भारत के लेग स्पिनर यदुवेंद्र चहल ने हरभजन सिंह के शानदार कैरियर के लिए बधाई दी और भज्जी के साथ गले लगाते हुए एक फोटो भी शेयर की और हरभजन सिंह को इस दौरान उन्होंने अपने बड़े भाई के जैसा बताया है।



भारत के एक और लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने भी हरभजन सिंह को शानदार करियर पर बधाई दी और कहा कि क्रिकेट में उनका योगदान बहुत ही शानदार रहा और उनके साथ खेलना गौरव की बात रही।

इरफान पठान ने भारत की विश्व कप जीत की फोटो हरभजन सिंह के साथ लगाई है और भज्जी के लिए हैप्पी रिटायरमेंट की शुभकामनाएं दी हैं और साथ ही कहा है कि जिस तरह से सिंह फील्ड में आक्रामकता दिखाते थे उसे पठान को काफी प्यार था। उन्होंने कहा कि हरभजन के साथ खेलना एक फख्र की बात थी। T20 वर्ल्ड कप और वीबी सीरीज में भारत को मिली जीत को इरफान पठान ने हरभजन सिंह के साथ शेयर किए गए अपने बेहतरीन पल बताएं।

गौतम गंभीर ने अपने ही अंदाज में भज्जी को बधाई देते हुए कहा कि जिन लोगों को लगता है कि क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल है उन लोगों को आपके कैरियर पर एक झलक डाल देनी चाहिए। इसके साथ ही गौतम गंभीर ने हरभजन सिंह को सच्चा सुपरस्टार बताया। हरभजन सिंह ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच, 236 वनडे इंटरनेशनल और 28 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। 2007 में मिली t20 विश्व कप जीत और 2011 में मिली वन डे इंटरनेशनल जीत में भज्जी टीम इंडिया के अहम सदस्य थे।

Story first published: Friday, December 24, 2021, 17:00 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+