अमरनाथ आतंकी हमला: क्रिकेट दिग्गजों ने की कड़ी निंदा, जताया शोक

नई दिल्ली। सोमवार की रात दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 7 यात्री मारे गए। हमले के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। बड़े से बड़ा दिग्गज हमले की कड़ी निंदा कर रहा है। राजनीतिक हस्तियों के अलावा क्रिकेट जगत ने भी घटना के खिलाफ अपना गुस्सा और पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के लिए संवेदना जाहिर की है।

'अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले ने झकझोर कर रख दिया: सचिन

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले ने झकझोर कर रख दिया है। पीड़ितों और उनके परिवार के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।'

आतंकियों का ये हमला बेहद शर्मनाक हैः सहवाग

पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अमरनाथ यात्रियों पर हमले की निंदा की, उन्होंने ट्वीट किया, 'जो श्रद्धालु आतंकी हमले में मारे गए हैं मैं उस पर शोक जाहिर करता हूं। आतंकियों का ये हमला बेहद ही शर्मनाक है।'

यात्रियों की हत्या के बाद काफी दुखी: लक्ष्मण

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी ट्विट करते हुए लिखा, 'मासूम अमरनाथ यात्रियों की हत्या के बाद काफी दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

निर्दोषों को मारना शर्मनाकः रोहित शर्मा

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ट्वीट किया, 'निर्दोष अमरनाथ यात्रियों की जान लेना शर्मनाक है। मेरी प्रार्थना पीड़ितों के साथ है।'

आतंकी हमले से बेहद दुखी हूंः कुंबले

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले ने भी आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने लिखा कि अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हमले से गहरा दुख हुआ है। पीड़ित लोगों के साथ मेरी प्रार्थना।

कश्मीर के इतिहास का सबसे दुख दिनः रैना

सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने भी हमले की कड़ी निंदा की है। सुरेश रैना ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर के इतिहास में सबसे दुखद दिन, जम्मू-कश्मीर को इस हमले की निंदा करनी चाहिए।

Story first published: Tuesday, July 11, 2017, 14:40 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+