सेलेक्टर्स ने ठुकराई शुबमन गिल के रिप्लेसमेंट की टीम मैनेजमेंट की मांग

नई दिल्लीः इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले शुबमन गिल के पैर की चोट के कारण बाहर होने के बाद टीम इंडिया के सामने उथल-पुथल मची है। गिल को ठीक होने में कम से कम तीन महीने का समय लग सकता है। बाद में, भारतीय टीम प्रबंधन ने सोमवार, 28 जून को एक ईमेल भेजकर गिल के रिप्लेसमेंट के लिए कहा।

सीरीज 4 अगस्त से शुरू हो रही है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) चाहता है कि शुबमन स्वदेश लौट आए। इसके बाद, पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल को रिप्लेसमेंट के तौर पर लेने की मांग उठी थी।

क्रिकबज ने एक अधिकारी के हवाले से कहा, "उन्होंने चयनकर्ताओं पर छोड़ दिया है कि वे एक रिप्लेसमेंट का नाम लें, चाहे वह पृथ्वी शॉ हो या देवदत्त पडिक्कल या कोई भी।"

ये दोनों ही खिलाड़ी श्रीलंका टूर का हिस्सा हैं। ऐसे में बीसीसीआई को श्रीलंका पहुंची टीम को ओर भी कमतर करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स की माने तो चयनकर्ताओं ने शुबमन के रिप्लेसमेंट के अनुरोध को ठुकरा दिया है।

अभिमन्यु ईश्वरन, जो इंग्लैंड दौरे के लिए रिजर्व में हैं, को टीम में शामिल किया जाएगा। स्पोर्ट्स तक के अनुसार, रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ओपनिंग करने के लिए रेडी हैं। मयंक को तब से बेंच को गर्म करना पड़ा है जब गिल ने ऑस्ट्रेलिया में 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए मयंक भी शानदार फॉर्म में थे।

इस बीच मध्यक्रम में चुने गए केएल राहुल जरूरत पड़ने पर ओपनिंग भी कर सकते हैं। नॉटिंघम में ट्रेंट ब्रिज पहले टेस्ट की मेजबानी करेगा जिसके बाद लॉर्ड्स, केनिंग्टन ओवल, हेडिंग्ले और ओल्ड ट्रैफर्ड में टेस्ट होंगे। एक बार फिर से मयंक के पास ओपनर के तौर पर जगह पक्की करने का मौका होगा।

Story first published: Wednesday, July 7, 2021, 8:29 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+