BREAKING : अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें किसे बनाया गया कप्तान

नई दिल्ली। अगले साल शुरूआती महीने में शुरू होने जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान प्रियम गर्ग को साैपी गई है, जबकि उप-कप्तान ध्रुव चंद ज्यूरल को चुना गया है। इस वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 जनवरी से होगी। वहीं, इसका खिताबी मुकाबला 19 फरवरी को खेला जाएगा।

ग्रुप ए में शामिल है भारतीय टीम

ग्रुप ए में शामिल है भारतीय टीम

16 टीमों की यह प्रतियोगिता 17 जनवरी से 9 फरवरी तक चार शहरों और आठ स्थानों पर आयोजित की जाएगी। इन टीमों को चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है। गत चैंपियन भारत को ग्रुप ए में न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जापान के साथ रखा गया है, जबकि मेजबान दक्षिण अफ्रीका ग्रुप डी में अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और कनाडा के साथ हैं। भारत का पहला मैच 19 जनवरी को ब्लोएमफोंटेन में मैंगुंग ओवल में श्रीलंका के खिलाफ खेला जाएगा। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड आैर नाइजीरिया की टीमें हैं जबकि ग्रुप सी में पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड की टीमें हैं।

6 बार रही है चैंपियन

6 बार रही है चैंपियन

इस टूर्नामेंट का यह 13 सीजन होने जा रहा है। अगर इतिहास पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत इस खिताब पर सबसे ज्यादा 4 बार कब्जा कर चुका है। 2018 में हुए आखिरी टूर्नामेंट में भारत ने फाइनल में आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चाैथी बार खिताब जीता था। भारत ने पहला खिताब 2000 में श्रीलंका को, दूसरा खिताब 2008 में साउथ अफ्रीका को हराकर जीता था।

भारतीय टीम इस प्रकार है-

भारतीय टीम इस प्रकार है-

यशसवी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांष सक्सेना, प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव चंद ज्यूरल (उप-कप्तान और विकेट-कीपर), शश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अत्रगी त्यागी, अतीव त्यागी। कुशाग्र (विकेट-कीपर), सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल

Story first published: Monday, December 2, 2019, 9:49 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+