For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विदेश में ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनी भारत, पाक से बहुत पीछे

वेस्टइंडीज के साथ 5 वनडे मैच की सीरीज का तीसरा मैच खेलते ही भारत विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाला दूसरा देश बन गया है।

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के साथ 5 वनडे मैच की सीरीज का तीसरा मैच खेलते ही भारत विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाला दूसरा देश बन गया है। भारत ने अब तक विदेशी जमीन पर 600 मैच खेले हैं। हालांकि विदेशी धरती पर भारत से ज्यादा मैच पाकिस्तान ने खेले हैं। पाकिस्तान अब तक 700 मैच खेल चुकी है। कुल मिलाकर भारत ने अभी तक कुल 914 मैच खेले हैं। इनमें से 463 मैच जीते हैं और 404 में उसे हार मिली है। 40 मैच बेनतीजा रहे।

आपको बता दें कि घरेलू मैदान पर भारत ने कुल 315 वनडे मैच खेले हैं इनमें से उसे 183 में जीत मिली है और 121 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 2 मैच टाई रहे हैं और 9 मैच बेनतीजा रहे। वहीं विदेशी जमीन पर भारत ने 599 मैच खेले हैं जिनमें से 280 में जीत हासिल की है और 283 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। विदेशी जमीन पर भारत के 5 मैच टाई रहे हैं और 31 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला।

आगर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की बात करें तो उसने विदेशी जमीन पर कुल 700 मैच खेले हैं। जिसमें से 354 मैच में उसे जीत और 325 में हार का सामना करना पड़ा है।

7 मैच टाई रहे हैं और 14 मैच बेनतीजा रहे हैं। भारत पाकिस्तान के अलावा विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम श्रीलंका है। श्रीलंका ने 553 मैच खेले हैं जिनमें से उसे 226 में जीत हासिल हुई है। चौथे नंबर पर वेस्ट इंडीज ने (519), पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया (473) और छठे नंबर पर न्यूजीलैंड (438) की टीम है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+