For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विंडीज दौरे के लिए टीम के चयन से ठीक पहले वायरल हुआ विराट का यह VIDEO

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज दाैरे पर दम दिखाने से पहले कप्तान विराट कोहली जिम में पसीना बहाते दिखे हैं। कोहली की कप्तानी में भले ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई हो लेकिन जिस तरह पूरे टूर्नामेंट में टीम ने प्रदर्शन किया वो काबिलेतारीफ रहा। हालांकि करोड़ों भारतीयों को ठेस पहुंची लेकिन अब टीम सबकुछ भुलाकर आगे बढ़ने की तैयारी में है। वेस्टइंडीज दाैरे पर कोहली के प्रदर्शन पर फिर से सबकी नजरें रहने वाली हैं। विश्व कप 2019 में एक भी शतक ना लगा पाने वाले कोहली अब इसका सूखा खत्म करना चाहेंगे।

टीम का ऐलान रविवार को होना है लेकिन इसके पहले कोहली ने जिम में पसीना बहाते हुए एक वीडियो अपने प्रशंसकों के साथ ट्विटर पर शेयर किया। कोहली नेवीडियो के साथ कैप्शन देते हुए लिखा, 'कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।' खेल में फिटनेस को पहला स्थान देने वाले कोहली पिछले कुछ लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। उनकी फिटनेस से हर कोई प्रभावित है, इसी का नतीजा है कि वो आज कई बड़े रिकाॅर्ड अपने नाम दर्ज कर चुके हैं।

भारतीय टीम 3 अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे, 2 टेस्ट और 3 टी20 मैच खेलेगी। लेकिन अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि कोहली से वनडे, टी20 मैचों की कप्तानी छिनी जा सकती है। आगामी टी20 विश्व कप व 2023 वनडे फाॅर्मेट के विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई रोहित शर्मा को कप्तान बना सकती है। वहीं कोहली को सिर्फ टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है। रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस को 4 बार चैंपियन बना चुके हैं। वहीं कोहली की कप्तानी में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू एक भी खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। इन आंकड़ों के आधार पर रोहित को कप्तान बनाने की खबरें सामने आ रही हैं।और

Story first published: Friday, July 19, 2019, 17:25 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+