कोलंबो। मैदान पर खिलाड़ियों द्वारा 'डब' सेलीब्रेशन कोई नई बात नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा ने पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था और उनके साथी मोइजिस हेनरिक्स ने भी डब डांस कर सेलीब्रेट किया था। हालांकि इस तरह का सेलीब्रेशन क्रिकेटरों के बीच खासा प्रचलित नहीं है। लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल ने इसे एक बार फिर से चर्चा का विषय बना दिया है। वैसे तो डब डांस कैरेबियन देशों में काफी प्रचलित है। लेकिन भारतीय खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच भी पहले मैच की ही तरह एकतरफा होता जा रहा है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अपनी पारी 622/9 के स्कोर पर घोषित कर दी। श्रीलंका की पहली पारी शुरू होते ही उसे दूसरे ओवर में बड़ा झटका लगा। थरंगा 0 पर आउट हो गए। थरंगा का विकेट गिरते ही भारतीय स्टार्स ने जि तरह से सेलीब्रेट किया वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल श्रीलंका की पहली पारी के दूसरे ओवर की 5वीं गेंद पर थरंगा ने अश्विन की गेंद पर जोरदार प्रहार किया लेकिन गेंद सामने खड़े केएल राहुल के शरीर से लगते हुए कैच हो गई। राहुल ने कैच लपकते ही साथी खिलाड़ियों की तरफ भागते हुए सेलीब्रेट किया।
केएल राहुल ने विराट कोहली के पास जाकर डब डांस कर सेलीब्रेट किया। आप भी देखें वीडियोः-
— Cricvids (@Cricvids1) August 4, 2017
भारत की पहली पारी के जवाब में श्रीलंका की टीम 183 के स्कोर पर ढेर हो गई।
HOW TO DAB DANCE TUTORIAL | @6BillionPeople https://t.co/rPcZKsTO2F via @YouTube
— ㅤc (@edgydslr) August 1, 2017