For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खराब जर्सियां पहनने को मजबूर टीम इंडिया, BCCI तक पहुंचा मामला

दुनिया की टेस्ट में नंबर वन टीम इंडिया खराब जर्सी पहनने को मजबूर है।

नई दिल्ली। दुनिया की टेस्ट में नंबर वन टीम इंडिया खराब जर्सी पहनने को मजबूर है। दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड कहे जाने वाला भारतीय क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों को बेहतर जर्सी उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से खराब जर्सियों की शिकायत की है। दरअसल टीम की जर्सी स्पॉन्सर नाइकी (NIKE) पर आरोप है कि वह पिछले कुछ समय से टीम को खराब क्वालिटी की किट दे रही है।

हालांकि टीम इंडिया द्वारा शिकायत किए जाने के बाद बीसीसीआई भी नाइकी से नाराज है। बीसीसीआई के दो बड़े अधिकारियों राहुल दौहरी और रत्नाकर शेट्टी ने प्रशासकों की समिति के सामने इस मुद्दे को रखा है। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि प्रशासकों की समिति के साथ हुई बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया था। सीओए ने कहा था कि टीम इंडिया को खराब किट नहीं मिलनी चाहिए। हम जल्द ही नाइकी के साथ बैठक करेंगे और इस मुद्दे को उठाएंगे।

गौरतलब है कि दुनिया की दिग्गज कंपनी नाइकी टीम इंडिया के साथ 2006 से जुड़ी हुई है। 2016 में नाइकी ने भारतीय टीम के साथ जुड़े रहने के लिए 370 करोड़ रु. दिए और उसका करार 2020 तक है। हर मैच के लिए नाइकी कंपनी 87 लाख 34 हजार रु. देती है। आपको बता दें कि जहां पहले भारतीय टीम की जर्सी पर स्टार लिखा होता था अब वहीं ओप्पो लिखा होता है। दरअसल अपने स्मॉर्टफोन के लिए फेमस इस चाइनीज कंपनी ने बीसीसीआई से पांच साल के करार के लिए 1079 करोड़ रुपए दिए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+