For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गाैतम गंभीर ने धोनी पर साधा निशाना, कहा- अपनी मर्जी से तय नहीं कर सकते सीरीज खेलना

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम से बाह चल रह रहे महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों पर पर एक बार पूर्व क्रिकेटर गाैतम गंभीर ने अपनी राय रखी है। गंभीर पहले भी कह चुके हैं कि अगर टीम मैनेजमेंट उन्हें लंबे समय के लिए टीम के साथ नहीं देख रही तो उनसे बात कर लें। गंभीर ने दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम दाैरान धोनी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी अपनी मर्जी से किसी सीरीज में खेलने का फैसला नहीं ले सकता।

गंभीर ने कहा, "मैंने हमेशा से कहा है कि संन्यास का फैसला हर किसी का निजी फैसला है। मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं को धोनी से बात करनी चाहिए और पूछना चाहिए कि उनकी रणनीति क्या है क्योंकि अगर आप भारत के लिए खेलते तो आप सीरीज का चुनाव अपने हिसाब से नहीं कर सकते।" इसके अलावा गंभीर ने जसप्रीत बुमराह का अचानक चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो जाने पर भी बयान दिया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, भारत को एक बड़ा झटका लगा क्योंकि पेसर जसप्रीत बुमराह को उनकी पीठ के निचले हिस्से में मामूली तनाव फ्रैक्चर के कारण श्रृंखला से बाहर कर दिया गया। गंभीर ने कहा कि बुमराह का नहीं होना एक बड़ा झटका होगा क्योंकि वह दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं। गंभीर की मानें तो टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में बुमराह की कमी जरूर खलेगी। हालांकि ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की जोड़ी से भी साउथ अफ्रीका को बड़ा खतरा होगा।

गंभीर ने ऋषभ पंत की बल्लेबाजी और उनके खिलाफ हो रही बयानबाजी पर भी अपनी बात रखी। गौतम गंभीर ने गुरुवार को कहा कि ऋषभ पंत पर दबाव बनाना गलत है। उनके मुताबिक कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को पंत से बाच करनी चाहिए। गंभीर ने आगे कहा कि टीम मैनेजमेंट का काम ही फॉर्म में नहीं चल रहे और खराब शॉट खेल रहे खिलाड़ी की मदद करना है। गंभीर के मुताबिक ऋषभ पंत को आजादी देने की जरूरत है।

Story first published: Thursday, September 26, 2019, 16:48 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+