For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केएल राहुल की वार्निंग- हमारे इस गेंदबाज से पंगा मत लेना, ये रहम नहीं करता

KL Rahul Picks Pat Cummins as the Toughest Bowler to Face|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर केएल राहुल ने दुनिया के सभी बड़े बल्लेबाजों को एक चेतावनी दी है। उन्होंने अपनी टीम के गेंदबाज से बाकी बल्लेबाजों को बचने से आग्रह किया है। राहुल का मानना है कि जसप्रीत बुमराह का सामना करना टेढ़ी खीर है। उन्होंने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा है कि वो ऐसा गेंदबाज है जिससे पंगा नहीं लेना चाहिए क्योंकि वो फिर रहम नहीं करते।

इससे पंगा नहीं लेना चाहिए

इससे पंगा नहीं लेना चाहिए

बुमराह भी स्‍ट्रेस फ्रेक्‍चर के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हैं, लेकिन पिछले 2 सालों से उन्होंने जो प्रदर्शन किया है उससे दुनिया हैरान है। अपनी याॅर्कर से हर बड़े बल्लेबाज को धाराशाही कर चुके बुमराह भारतीय टीम के सबसे अहम गेंदबाज बन चुके हैं। वे अभी विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से खेल रहे हैं। राहुल ने कहा, 'वह ऐसा है जिससे पंगा नहीं लेना चाहिए क्‍योंकि वह काफी तेज गेंद डालता है और जब हम आपस में खेल रहे होते हैं तब भी वह प्रतिस्‍पर्धा करता है। वह हमेशा चुनौती देता है फिर चाहे सामने उसके अपने देश के लोग ही क्‍यों न हो। वह कोई रहम नहीं करता।'

इलाज के लिए लंदन जाएंगे बुमराह

इलाज के लिए लंदन जाएंगे बुमराह

उन्होंने कहा कि बुमराह और बेहतर होता जाएगा। राहुल ने कहा, 'वह हमेशा बेहद प्रतिस्पर्धी बना रहता है। वह लाजवाब कौशल का धनी है और अभी वह देश के लिए जो भूमिका निभा रहा है वह शानदार है और वह आगे इससे बेहतर होता जाएगा।' बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई स्ट्रेस फ्रैक्चर के इलाज के लिए बुमराह को लंदन भेज रहा है। बुमराह छह या सात अक्टूबर को एक सप्ताह के लिए इंग्लैंड रवाना हो सकते हैं।

राहुल को इनके सामने आती है परेशानी

राहुल को इनके सामने आती है परेशानी

कर्नाटक के इस बल्‍लेबाज ने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर उन्‍हें पैट कमिंस, राशिद खान और नाथन लायन का सामना करने में काफी परेशानी हुई। राहुल का मानना है कि पैट कमिंस अभी दुनिया का नंबर 1 टेस्‍ट बॉलर है। मुझे उसका सामना करने में भी काफी दिक्‍कत हुई। राशिद हमेशा मुझ पर भारी पड़ता है। ऑस्‍ट्रेलिया के नाथन लायन भी इसी कैटेगरी में आते हैं। साथ ही बुमराह भी इनमें शामिल हैं। राहुल अगले साल आईपीएल में किंग्‍स इलेवन पंजाब की कप्‍तानी कर सकते हैं। रविचंद्रन अश्विन के दिल्‍ली कैपिटल्‍स में जाने की खबरें हैं। इससे जुड़े सवाल पर राहुल ने कहा कि वे अपनी टीम में बेन स्‍टोक्‍स को लेना चाहेंगे।

Story first published: Saturday, October 5, 2019, 13:45 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+