WWC फाइनल: लंदन के लॉर्ड्स पर भारत के नाम दर्ज हैं कई इतिहास
लंदन। इंग्लैंड के लंदन में ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच महिला वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। भारतीय महिला टीम क्रिकेट के मक्का में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। 1983 में कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय टीम लॉर्ड्स के मैदान पर ही विश्व विजेता बनी थी। लेकिन लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय के यादगार लम्हों की लंबी फेहरिस्त है।

भारत के टेस्ट आगाज का साक्षी है लॉर्ड्स
भारत ने इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला टेस्ट मैच 1932 में लॉर्ड्स में ही खेला था। भारत के मोहम्मद निसार ने पहले ही मैच में पांच विकेट लेकर लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज करवाया था। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन बलविंदर सिंह संधू की इन स्विंग पर गार्डन ग्रीनिज का क्लीन बोल्ड ना भूलने वाला पल है।

कर्नल यानी दिलीप वेंगसकर के लगातार शतक
कर्नल यानी दिलीप वेंगसकर के लिए तो मुंबई के बाद सबसे फेवरेट मैदान लॉर्ड्स ही है। कर्नल ने यहां लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक जमाए, लेकिन सबसे यादगार शतक 1986 के दौरे पर आया, तब भारत ने ना केवल लॉर्ड्स टेस्ट जीता था, बल्कि इंग्लैंड में सीरीज भी जीती।

नेटवेस्ट ट्रॉफी में दादा की शर्ट और कैफ की डाइविंग
2002 में नेटवेस्ट फाइनल में जीत के बाद सौरव गांगुली का टी शर्ट लहराना तो क्रिकेट सभी को याद है। लेकिन अंतिम ओवर में दो रन के लिए जहीर खान के साथ बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद कैफ की डाइव को नहीं भूलाया जा सकता।

अजिंक्य रहाणे का ऐतिहासिक शतक
2014 में भारतीय टॉप ऑर्डर के जल्दी पैवेलियन लौटने के बाद अजिंक्य रहाणे का शानदार शतक मौजूदा टीम इंडिया के शानदार लम्हों का गवाह रहा है। लॉर्ड्स पर खेले गए इसी टेस्ट में ईशांत शर्मा की शॉर्ट पिच गेंदों पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया था। ईशांत के 74 रन देकर सात विकेट के बदौलत भारत ने 28 साल बाद लॉर्ड्स में टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी।
पढ़ेंः- Preview: लॉर्ड्स पर इतिहास रचने उतरेंगी भारत की बेटियां
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
